एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Violence: मासूमों की पढ़ाई पर दिखा हिंसा का खौफ, जहांगीरपुरी के स्कूल में नहीं पहुंचे 80 फीसदी छात्र

Jahangirpuri Violence: शनिवार शाम को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई और उस हिंसा में पथराव भी हुआ. इसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए. इस मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जहांगीरपुरी हिंसा के कारण इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस की तैनाती के बाद हिंसा का असर मासूमों की पढ़ाई पर नजर आ रहा है. जिस जगह पर हिंसा हुई वहां से महज 200 मीटर से भी कम दूरी पर रानी चेन्नम्मा स्कूल है और सोमवार को स्कूल आने वाले बच्चों की संख्या 20% से कम भी कम है. इसका मतलब है कि आज तकरीबन 80% बच्चे स्कूल नहीं आए हैं. 

स्कूल की खाली तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि इलाके के लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजते हुए फिलहाल कतरा रहे हैं. एबीपी न्यूज की टीम ने हेड ऑफ स्कूल किरन यादव से बात की. उन्होंने कहा, 'आज बच्चे बहुत कम आए हैं, लोगो में डर है. लेकिन आज का दिन शांति से गुज़र जाता है तो शायद एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे.' 

शनिवार शाम को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई और उस हिंसा में पथराव भी हुआ. इसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए. इस मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस इलाके में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग घनी आबादी में रहते हैं. हिंसा की घटना के बाद इलाके में पुलिस फ़ोर्स तैनात है, जिसमें दिल्ली पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज भी इलाके की स्थिति को काबू करने के लिए तैनात की गई है. 

गौरतलब है कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच औपचारिक तौर पर क्राइम ब्रांच के हवाले की गई है. एक डीसीपी की देखरेख में 5 एसीपी, 10 इंस्पेक्टरों की टीम बनाई गई है. सबको अलग-अलग काम सौंपा गया है. 14 एंगल्स को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच जांच करेगी.

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद उपद्रव शुरू हुआ था. क्राइम ब्रांच की टीम यह जांच करेगी कि कितनी संपत्ति (प्राइवेट-पब्लिक) का नुकसान हुआ है. बांग्लादेशी एंगल से भी जांच की जाएगी क्योंकि न केवल लोग बल्कि राजनीतिक हस्तियां भी जहांगीरपुरी मामले में बांग्लादेशी लोगों के शामिल होने का आरोप लगा चुके हैं. फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) तकनीक से भीड़ में उपद्रव करने वालों को पहचानने का प्रयास किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

CNG की बढ़ती कीमतों से परेशान ओला-उबर, ऑटो-टैक्सी की आज से दिल्ली में हड़ताल, 10 हजार RTV के चक्कों पर भी ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget