एक्सप्लोरर

Tablet Distribution: हरियाणा के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिला तोहफा, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बच्चों को बांटे फ्री टैबलेट्स विद इंटरनेट

Tablet Scheme: हरियाणा में 10वीं और 12वीं के छात्रों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फ्री टैबलेट बांटे. खास बात ये रही कि 5 लाख बच्चों को मिले इन टैबलेट के साथ बच्चों को फ्री में इंटरनेट भी दिया गया है.

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रोहतक में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के 5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट बांटे. हरियाणा में ये देश की अपनी तरह की पहली परियोजना है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के नारे पर आगे बढ़ेगा.

5 लाख बच्चों को मुफ्त टैबलेट बांटने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा में ई-अधिगम योजना की शुरुआत करते हुए 10वीं और 12वीं के 5 लाख  बच्चों को मुफ्त टेबलेट बांटे. सरकारी स्कूलों के 5 लाख बच्चों को मुफ्त टैबलेट बांटने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है.  केवल मुफ्त टेबलेट ही नहीं सरकार ने इन टैबलेट में 2GB मुफ्त डाटा भी मुहैया कराया है. इसके साथ साथ टेबलेट में बच्चों के पाठ्यक्रम और उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़े विषय भी समाहित  होगे.

सरकारी स्कूल के बच्चे प्राइवेट स्कूल के बच्चों से निकलेंगे आगे

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोरोना में स्वास्थ्य के बाद सबसे ज्यादा अगर प्रभावित हुआ तो वह हमारी शिक्षा व्यवस्था है लेकिन साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई कि तकनीक के साथ सरकारी स्कूल के बच्चे निजी स्कूलों से भी आगे निकल कर प्रदेश में देश का नाम रोशन करेंगे.  इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कृषि, खेल और सशस्त्र सेना में अपनी धाक जमा चुका हरियाणा अब तकनीक के ज़रिए भी आगे बढ़ने की पहल कर रहा है.

आईटी सेक्टर में बढ़ी है डिमांड

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यहां कहा कि देश और दुनिया में आईटी सेक्टर में लोगों की डिमांड बढ़ी है इसलिए हरियाणा सरकार युवाओं को आईटी में एक्पर्ट बनाएगी, जिससे कि युवाओं को देश और दुनिया में रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि साइंस और मैथ में ओलंपियाड भी हरियाणा सरकार शुरू करेगी. बच्चों को ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन पर छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Haryana News: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम मोबाइल ऐप किया लॉन्च, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा

ये भी पढ़ें: Haryana News: मोहना कुंडली-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे के पास बनेगा जंक्शन, सीएम खट्टर ने की ये घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget