एक्सप्लोरर

Himachal Khalistan Flags: मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर वार, कहा- पार्टी गुंडे को बचाने में लगी रही, कोई हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगा गया

Khalistan Flags: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर खालिस्तानी समर्थक झंडे लगने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने BJP पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरी बीजेपी एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर खालिस्तानी समर्थक झंडे लगने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने BJP पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरी बीजेपी एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए. उन्होंने कहा, जो सरकार विधानसभा न बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी. ये हिमाचल प्रदेश की आबरू का मामला है. देश की सुरक्षा का मामला है. बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल हो गई. 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा सिद्धबाड़ी के मेन गेट पर रविवार सुबह खालिस्तान के काले झंडे लगाए देखे गए. इन झंडों को विधानसभा की दीवार और मेन गेट के साथ बंधा हुआ पाया गया. धर्मशाला विधानसभा पर झंडे और दीवारों पर खालिस्तान लिखने की बाद दीवारों की पुताई का काम जारी है. इस मामले पर धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा, हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के खराब होने की सूचना मिली थी. यहां पुलिस अधिकारी पहले ही मौजूद थे. मामले में प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है. हम हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करेंगे. हम जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कह सकते.

वहीं कांगड़ा के एसपी खुशाल शर्मा ने कहा, यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है. हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं. यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है. हम आज केस दर्ज़ करने जा रहे हैं.

इस मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं. इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है. इसी का फायदा उठाकर इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. जिसने भी ये किया है, मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं.

ये भी पढ़ें:

Tejinder Bagga Arrest Case: तेजिंदर बग्गा को राहत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश- 10 मई तक कोई कठोर कदम न उठाएं

Khalistan Flags: धर्मशाला में Himachal Pradesh विधानसभा के बाहर मिले खालिस्तानी झंडे, पुलिस बोली- पंजाब के टूरिस्ट्स का हो सकता है हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget