एक्सप्लोरर

इस सिंपल तरीके से Android से iPhone में आसानी से करें WhatsApp Chat ट्रांसफर, जानें स्टेप्स

WhatsApp Data Transfer: अगर आप एंड्रॉयड से आईफोन में स्विच करने जा रहे हैं तो यहां हम आपको एंड्रॉयड से आईफोन में व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर का बड़ा आसान तरीका बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकता है.

WhatsApp Chat Transfer: अगर आप अभी तक एंड्रॉयड इस्तेमाल कर रहे थे और अब आईफोन स्विच करने जा रहे हैं तो आपको अपनी व्हाट्सएप चैट की चिंता सता रही होगी. आईओएस (iOS) पर स्विच करते हुए एंड्रॉयड यूजर्स को सबसे बड़ी चिंता अक्सर व्हाट्सएप डाटा की होती है. बता दें, आप एप्पल के मूव टू आईओएस ऐप से इस काम को बड़ी आसानी से कर सकते है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स का कम से कम Android 5.0 और उसके बाद का वर्जन होना चाहिए. Apple iOS यूजर्स के लिए iOS 15.5 और इससे ऊपर के वर्जन का होना कंपलसरी है.

अगर कोई यूजर्स ऐप में ऑप्शन के तौर पर व्हाट्सएप डाटा पर क्लिक करता है तो डाटा आईओएस के साथ कंपेटिबल फॉर्मेट में पैक हो जाता है. Apple या WhatsApp इसमें से कोई भी इस डाटा को नहीं देख सकता है. यह एन्क्रिप्टेड होता है. इस डाटा में व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो आदि शामिल होते हैं.

WhatsApp डाटा Android से iOS में ऐसे करें ट्रांसफर

  • अपने एंड्रॉइड फोन पर मूव टू आईओएस ऐप इंस्टॉल करें.
  • अपने नए डिवाइस पर अपने पुराने फोन वाला ही फोन नंबर का इस्तेमाल करें.
  • बता दें कि आपका iPhone या तो फैक्टरी न्यू होना चाहिए या फैक्टरी सेटिंग्स पर रीसेट होनी चाहिए.
  • इसके बाद WhatsApp के अनुसार, दोनों फोन को एक पावर सोर्स से कनेक्ट करना है और एक ही वाई-फाई पर जोड़ना है. आप अपने Android डिवाइस को iPhone के हॉटस्पॉट से भी कनेक्ट कर सकते हैं.
  • इसके बाद आपको एंड्रॉइड पर 'मूव टू आईओएस' ऐप ओपन करनी है और स्क्रीन पर दी गई गाइडलाइन्स को फॉलो करना है.
  • फिर ट्रांसफर डाटा स्क्रीन पर WhatsApp का चयन करना है.
  • अब अपने एंड्रॉयड फोन पर स्टार्ट टैप कर दें और WhatsApp के एक्सपोर्ट के लिए डाटा तैयार करने तक इंतजार करें. डाटा तैयार होने के बाद आप अपने Android फोन से साइन आउट हो जाएंगे.
  • मूव टू iOS ऐप पर वापस आने के लिए नेक्स्ट पर टैप कर दें.
  • इसके बाद अपने Android फोन से अपने iPhone में डाटा ट्रांसफर करने के लिए कंटिन्यू पर टैप कर दें. 
  • अब आईफोन पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें.
  • इंस्टॉल होने के बाद ऐप ओपन करें और सेम फोन नंबर से लॉगिन करें.
  • प्रोम्पट आने पर स्टार्ट पर टैप कर दें और प्रोसेस पूरा होने दें.
  • प्रोसेस पूरा होने के बाद आप देखेंगे कि आपकी चैट आपके नए फोन में मौजूद होगी.

नोट: यहां यह स्पष्ट कर दें कि ट्रांसफर डाटा तब तक क्लाउड स्टोरेज में नहीं पहुंचता है जब तक कि यूजर एक आईक्लाउड बैकअप नहीं बना लेता है. यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि जब तक आप व्हाट्सएप को डिलीट नहीं करते या अपने फोन को रिसेट नहीं करते हैं, तब तक आपके एंड्रॉइड फोन में आपका डाटा रहेगा.

iPhone 14 कल इतने बजे होगा लॉन्च, ऐसे देखें पूरा Apple LIVE Event

iPhone से अब किसी भी Android Smartphone में ट्रांसफर कर सकते हैं कॉन्टेक्ट्स, अपनाएं ये 3 तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget