Afghanistan में America की आखिरी रात, फिर होगा Taliban का राज | मास्टर स्ट्रोक
पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त अफगानिस्तान पर लगी हैं जहां अमेरिका के सैनिकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. आज भी काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिका के सैन्य दस्ते पर रॉकेट से हमला हुआ. हालांकि ये हमला नाकाम कर दिया गया. अब अमेरिका को अफगानिस्तान में सिर्फ एक और दिन काटना है. कल 31 तारीख को अमेरिका का अफगानिस्तान मिशन खत्म हो रहा है. अब से कुछ देर पहले अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है. जिसमें जानकारी दी गई है कि कल अफगानिस्तान से 12 सौ के करीब लोगों को निकाला गया.
पिछले 24 घंटे में काबुल एयरपोर्ट से 28 फ्लाइट्स निकली हैं. अभी तक कुल 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग निकाले जा चुके हैं. जिनमें 5 हजार 400 अमेरिकी भी शामिल हैं. अमेरिका के ड्रोन हमले में कुछ आम लोगों के मारे जाने की बात पेंटागन ने मानी है.
All Shows








































