बड़ी बहस: क्या कांग्रेस पर Twitter के एक्शन के पीछे सरकारी कनेक्शन है? | हुंकार | 13.08.2021
पिछले हफ़्ते कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली कैंट में एक रेप पीड़ित बच्ची के माता-पिता से मिले. हमदर्दी जताने के बाद राहुल ने बच्ची के माता-पिता के साथ तस्वीर खिंचवाई...तस्वीर खिंचवाने में कुछ भी ग़लत नहीं है लेकिन उस तस्वीर को उन्होंने ट्वीट भी कर दिया. जब ट्विटर ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के 21 नेताओं और कांग्रेस पार्टी समेत कांग्रेस के सात संगठनों के अकाउंट को लॉक कर दिया तो राहुल गांधी ट्विटर को पक्षपाती बता रहे हैं...लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बता रहे हैं. लेकिन जब क़ानून के तहत कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस क्यों बौखला रही है...जब क़ानून में लिखा है कि रेप पीड़ित के परिवार की पहचान उजागर नहीं कर सकते तो राहुल ने ऐसा क्यों किया? वो अपना ट्वीट डिलीट करने के बदले ट्विटर और सरकार पर तोहमत क्यों लगा रहे हैं?
All Shows










































