Rahul Gandhi Viral Tweet: क्या 2014 से पहले देश में हिंसा नहीं होती थी? बड़ी बहस | हुंकार
राहुल का कहना है कि 2014 के पहले लिंचिंग शब्द सुनने में भी नहीं आता था...सवाल पंजाब सरकार पर उठ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पंजाब सरकार से सवाल करने के बदले मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं...क्या लॉ एंड ऑर्डर केंद्र सरकार का मामला है...राहुल गांधी ने पंजाब सरकार से सवाल क्यों नहीं पूछा? सवाल ये भी है कि पंजाब में लिंचिंग की घटनाओं की निंदा क्यों नहीं की जा रही है...कुछ लोग अगर कर भी रहे हैं तो दबी हुई आवाज़ में...नवजोत सिंह सिद्धू तो बेअदबी करने वालों को सरेआम फांसी लगाने की मांग कर रहे हैं...क्या चुनाव की वजह से ऐसा हो रहा है...सवाल ये भी है कि हाल के दिनों में पंजाब में बेअदबी की घटनाएं और उसके बाद लिंचिंग का चुनाव से कोई कनेक्शन है क्या?
All Shows








































