Bihar Flood News: नेपाल से आई तबाही, बिहार में लाई बर्बादी | ABP News | Rain Alert
ABP News: इस साल मॉनसून के महीने में बिहार बारिश के लिए तरसता रहा। बिहार आसमान की तरफ ताकता रहा कि बारिश राज्य पर मेहरबान होगी लेकिन मॉनसून की विदाई का वक्त आया तो बिहार पर ऐसा जल आक्रमण हुआ कि वो सहम उठा,नेपाल से आए पानी ने बिहार में भयानक तबाही मचाई है...दरअसल नेपाल में पिछले कई दशकों की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.. 54 साल की सबसे भारी बारिश ने नेपाल के एक बड़े हिस्से को बाढ़ से तबाह कर दिया है.. नेपाल में बाढ़ से अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है और नेपाल से चली त्रासदी बिहार तक पहुंची है...सुपौल से लेकर सहरसा तक और पश्चिमी चंपारण से लेकर मुजफ्फरपुर तक बिहार डूबा हुआ है.. लोग बेघर हो चुके हैं और सड़क पर बचे खुचे सामान के साथ मौजूद हैं.










































