एक्सप्लोरर

Zivame से शॉपिंग करने वाली 15 लाख महिलाओं का पर्सनल डेटा लीक, हैकर ने मांगे इतने रुपये और पेमेंट का तरीका बताया ये...

Zivame के जरिए शॉपिंग करने वाली 15 लाख महिलाओ का डेटा किसी हैकर ने हैक कर लिया है और वह इसे टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बेच रहा रहा है.

Zivame Data Breach: हैकिंग केसेस लगातार बढ़ रहे हैं. आए दिन किसी न किसी ऐप या वेबसाइट या कम्प्यूटर सिस्टम के हैक होने की खबरें सामने आती हैं. इस बीच एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के हैक होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, हैकर्स ने Zivame जोकि वूमन Apperal में डील करता है उसके 15 लाख कस्टमर का डेटा हैक कर लिया है. इस बात की पुष्टि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में की गई और हैकर इस डाटा के बदले 500 डॉलर क्रिप्टो करेंसी मांग रहा है.

Zivame, वूमन क्लोथिंग के अलग-अलग प्रोडक्ट पर डील करता है. हैकर्स ने वेबसाइट से शॉपिंग करने वाली महिलाओ के नंबर, एड्रेस, ईमेल आईडी आदि कई पर्सनल डिटेल्स को हैक कर लिया है और वह इसे टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बेचा रहा है. जब हैकर से इस डेटा को लेकर बात की गई तो उसने 15 लाख महिलाओं के डेटा के बदले 500 डॉलर क्रिप्टो करेंसी मांगी. हैकर ने पहले कुछ सैंपल भी शेयर किए जिसे इंडिया टुडे ने वेरिफाई किया. कुछ लोगों ने हैकिंग से जुडी बात को सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन कंपनी को ओर से इसपर अभी कोई टिपण्णी नहीं की गई है.

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी वेबसाइट का डेटा इस तरह बेचा जा रहा हो. इससे पहले भी हैकर्स 7.1 मिलियन लिंक्डइन प्रोफाइल का और 1.21 मिलियन रेंटोमोजो (फर्नीचर रेंटिंग स्टार्ट-अप) का डेटा टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बेच रहे थे.

वॉट्सऐप के जरिए भी हो रहा स्कैम 

हैकर्स या साइबर क्रिमिनल्स वॉट्सऐप के जरिए भी लोगों को टारगेट कर रहे हैं. हाल ही नोएडा के सेक्टर 61 में रहने वाली एक महिला को हैकर्स ने कांटेक्ट किया और नौकरी का बहाना देकर कई लाख रुपये ठग लिए. शुरुआत में महिला से कुछ यूट्यूब वीडियोज को लाइक करने के लिए कहा गया जिसपर उसे पेमेंट भी मिली. जब हैकर्स को लगा कि महिला को काम पर विश्वास हो गया है तो उन्होंने उसे मेन टास्क दिया जिसमें महिला ने 4 लाख से ज्यादा रुपये गवा दिए.

खुद को ऐसे रखें सेफ 

ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में अपनी निजी डिटेल्स सामने वाले व्यक्ति को न दें. यदि किसी अनजान नंबर से कॉल या एसएमएस आए तो उसे इग्नोर करें और यदि व्यक्ति आपको परेशान कर रहा है उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें. समझदारी इसी में है कि आप किसी भी लालच में न आएं क्योकि हैकर्स लालच देकर ही लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलत या अधूरे भेजे गए मैसेज को अब कर पाएंगे एडिट, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget