एक्सप्लोरर

YouTuber ने व्यूज के चक्कर में क्रैश किया अपना प्लैन, अब हुई जेल

एक यूट्यूबर ने व्यूज और पैसे कमाने के चक्कर में अपने खुद के प्लेन को जानबूझकर क्रैश किया. अब इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

इस डिजिटल युग में लोग व्यूज, लाइक, रीच, कमेंट और फॉलोअर्स पाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं. आपने तमाम तरह की अटपटी वीडियो अब तक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर देखी होंगी जहां क्रिएटर्स व्यूज के लिए कुछ भी करते दिखाई देते हैं. ऐसा ही कुछ अमेरिका एक यूट्यूबर ने भी किया. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रहने वाले ट्रेवर जैकब ने अपने खुद के प्लेन को ही व्यूज के लिए क्रैश कर दिया. दरअसल, यूट्यूबर नवंबर 2021 में दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के ऊपर से उड़ान भर रहा था. कुछ दूरी पर जाने के बाद  ट्रेवर जैकब ने प्लेन को हवा में छोड़ दिया और अपना एक पैराशूट से कूद गए.  

पैसे के चक्कर में क्रैश किया प्लेन

इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यूट्यूबर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. यूट्यूबर ने इस वीडियो को I crashed my plane के टाइटल का साथ पोस्ट किया था जिसे 4.4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ये वीडियो अब भी यूट्यूबर के चैनल पर मौजूद है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेवर जैकब ने अधिकारियों को जांच में गलत जानकारी दी और प्लेन में कुछ खराबी आने की बात कही. हालांकि बाद में जांच में पता चला कि यूट्यूबर ने जानबूझकर ऐसा किया था और प्लेन के पार्ट्स को हादसे वाली जगह से हटाने के लिए अपने एक दोस्त के साथ हेलीकाप्टर से उड़ान भरी थी.

यूट्यूबर ने प्लेन के पार्ट्स को हेलीकाप्टर में रखा और बाद में लोम्पोक सिटी हवाई अड्डे और उसके आसपास कूड़ेदान में फेंक दिया ताकि किसी कोई खबर न लगे.बता दें, संयुक्त राज्य अमेरिका में उड़ान को नियंत्रित करने वाली संस्था एफएए ने अप्रैल 2022 में जैकब का पायलट लाइसेंस रद्द कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि यूट्यूबर ने जांच में बाधा डालने और सबूत को नष्ट करने की कोशिश की है, साथ ही पैसे कमाने के लिए गलत कृत्य को अंजाम दिया है. कोर्ट ने इस मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है.

यह भी पढ़ें:

Google Map का ये फीचर देगा ट्रैफिक की पलपल की रिपोर्ट, जाम से बचाएगा और करेगा फ्यूल सेव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget