एक्सप्लोरर

YouTube शॉर्ट्स में अब यूज़र्स जोड़ पाएंगे म्यूज़िक वीडियो, जानें 4 नए टूल्स की खासियत

YouTube Shorts: यूट्यूब शॉर्ट्स में यूज़र्स अब रिमिक्स म्यूज़िक भी एड कर पाएंगे. आइए हम आपको यूट्यूब में क्रिएटर्स के लिए आए इस खास फीचर के बारे में बताते हैं.

YouTube: यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट्स बनाने वाले वीडियो क्रिएटर्स के लिए हाल ही में एक बेहतरीन तरकीब हासिल की है. दरअसल, यूट्यूब ने शॉर्ट्स वीडियो के लिए एक नए फीचर को पेश किया है, जिसका नाम रीमिक्स (Remix) है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपने शॉर्ट्स में अपनी पसंदीदा आर्टिस्ट के म्यूज़िक वीडियो जोड़ सकते हैं.

यूट्यूब के नए फीचर से टिकटॉक को होगा नुकसान

आपको बता दें कि हाल ही में यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने टिकटॉक वीडियो से टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे लोकप्रिय कलाकारों के गाने और वीडियो को हटाकर अपना पूरा कैटलॉग टिकटॉक से हटा लिया था. यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के द्वारा टिकटॉक के खिलाफ लिए गए इस एक्शन के बाद यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए रीमिक्स फीचर को लॉन्च किया गया है. 

यूट्यूब के इस चाल से टिकटॉक पर शॉर्ट वीडियो बनाने वाले लाखों-करोड़ों क्रिएटर्स शॉर्ट्स पर ट्रांसफर हो सकते हैं, जिसकी वजह से यूट्यूब को तगड़ा फायदा हो सकता है. यूट्यूब ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि रीमिक्स प्लेटफ़ॉर्म पर शॉर्ट्स बनाने वाले यूज़र्स के लिए चार नए टूल - साउंड, ग्रीन स्क्रीन, कट और कोलैब को पेश किया गया है. यूज़र्स अपने शॉर्ट को क्रिएटिव बनाने के लिए इन टूल्स का इस्तेमाल करके अपने शॉर्ट्स में म्यूज़िक वीडियो जोड़ सकते हैं.

इन 4 टूल्स की खासियतें

  • साउंड: इस फीचर के जरिए यूज़र्स म्यूज़िक वीडियो से सिर्फ साउंड को लेकर उसका यूज़ अपने शॉर्ट के लिए कर पाएंगे.
  • ग्रीन स्क्रीन: इस फीचर के जरिए यूज़र्स म्यूज़िक वीडियो को शॉर्ट के बैकग्राउंड के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे. इससे यूज़र्स पहली बार सुनने पर रियल-टाइम रिएक्शन को फिल्मा सकेंगे.
  • कट: इस फीचर के जरिए यूज़र्स 5 सेकेंड लंबी क्लिप को कट करके अपने शॉर्ट्स में जोड़ सकते हैं.
  • कोलैब: इस टूल के साथ यूज़र्स म्यूज़िक वीडियो के साथ-साथ अपनी वीडियो बना पाएंगे. यूट्यूब का कहना है कि यूजर्स और उनके दोस्त शॉर्ट में आर्टिस्ट के साथ-साथ कोरियोग्राफी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Realme 12 सीरीज का एक नया और सस्ता वेरिएंट होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा मस्त फीचर्स वाला फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget