एक्सप्लोरर

यू-ट्यूब ने एक झटके में डिलीट कर दिए 17 लाख वीडियो, कहीं आपका कोई वीडियो तो इसमें शामिल नहीं

यूट्यूब पर हिंसक कंटेंट पोस्ट करने, सिक्योरिटी और प्राइवेसी गाइडलाइन्स (Security & Privacy Guidelines) को फॉलो न करने वाले काफी सारे वीडियो को रिमूव किए गए हैं.

YouTube Remove Videos : यूट्यूब (YouTube) ने अपने प्लेटफार्म से कई वीडियो को रिमूव कर दिया है. वीडियो रिमूव होने की संख्या कोई छोटी नहीं है, बल्कि 17 लाख है. जी हां, यूट्यूब ने अपने प्लेटफार्म से 17 लाख वीडियो को हटा दिया है. खबर है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में भारत में इन वीडियो को हटाया गया है. गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है. यूट्यूब की 2022 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई और सितंबर, 2022 के बीच यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के चलते 17 लाख वीडियो को रिमूव किया गया है.’

वर्ल्ड लेवल पर हटे इतने वीडियो 

वर्ल्ड लेवल पर यूट्यूब ने इन गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में अपने प्लेटफार्म से 56 लाख वीडियो को रिमूव किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी की पकड़ में आए 36 प्रतिशत वीडियो को तुरंत हटा दिया गया था. इसका मतलब है कि इन वीडियो को एक भी ‘व्यू’ नहीं मिला है. व्यू आने से पहले ही वो रिमूव हो चुके थे. वहीं 31 प्रतिशत वीडियो को एक से 10 ‘व्यू’ के बीच रिमूव किया गया. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गाइडलाइंस के उल्लंघन के लिए मंच ने 73.7 करोड़ कमेंट भी रिमूव किए हैं.

2022 के शुरुआती तीन महीनों में 11 लाख + वीडियो डिलीट

ऐसा पहली बार नहीं है कि यूट्यूब ने वीडियो को रिमूव किया है. खबर है कि यूट्यूब ने भारत में 2022 के शुरुआती तीन महीनों में भी वीडियो डिलीट किए थे, जिनकी संख्या 11 लाख से ज़्यादा थी. इसके अलावा यूट्यूब ने 2022 की पहली तिमाही में कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर 44 लाख से ज्यादा अकाउंट भी अपने प्लेटफार्म से रिमूव किए थे. इन रिमूव किए गए ज्यादा चैनलों में कंपनी की स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने की वजह शामिल थी. रिपोर्ट के अनुसार,  यूट्यूब ने 90% से ज्यादा वीडियो को फेक होने की वजह से रिमूव किया था.

दोहराया गया कंटेंट रिमूव

इसके साथ ही, यूट्यूब पर हिंसक कंटेंट पोस्ट करने, सिक्योरिटी और प्राइवेसी गाइडलाइन्स (Security & Privacy Guidelines) को फॉलो न करने वाले काफी सारे वीडियो को रिमूव किए गए हैं. खबर है कि यूट्यूब ने अपने प्लेफॉर्म से ऐसे कंटेंट को भी रिमूव किया है जो बार-बार पोस्ट किया गया था. कुछ भटकाने वाले कंटेंट को भी रिमूव किया गया है, जैसे कि कुछ चैनल यूज़र्स से किसी और चीज़ का वादा करके किसी दूसरी साइट पर रीडायरेक्ट कर कर देते हैं.

यह भी पढ़ें

Jio की लेटेस्ट घोषणा से Instagram और YouTube परेशान? जल्द आ रहा है जियो का ये खास ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget