एक्सप्लोरर

Smart TV: अब घर बैठे सिनेमा हाल का लीजिए मज़ा, Xiaomi का शानदार 75-इंच का Smart TV लॉन्च

Xiaomi TV ES Pro स्मार्ट टीवी को मार्केट में तीन अलग-अलग डिस्प्ले साइज में उपलब्ध कराया गया है. शानदार डिस्प्ले के साथ-साथ इस स्मार्ट टीवी के बाकी फीचर्स भी काफी धुआंधार है.

Xiaomi TV ES Pro Launch: अगर आपको घर बैठकर मूवी देखते हुए सिनेमा हॉल का मजा लेना है, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको एक शानदार स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे है, जो अभी-अभी लॉन्च हुआ है. चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में Xiaomi TV ES Pro को मार्केट में उतारा है. इस स्मार्ट टीवी को मार्केट में तीन अलग-अलग डिस्प्ले साइज में उपलब्ध कराया गया है. शानदार डिस्प्ले के साथ-साथ इस स्मार्ट टीवी के बाकी फीचर्स भी काफी धुआंधार हैं. आइए जानते हैं Xiaomi TV ES Pro स्मार्ट टीवी के खास फीचर्स और इसके अलग-अलग मॉडल्स की कीमत.

Xiaomi TV ES Pro के फीचर्स

Xiaomi TV ES Pro स्मार्ट टीवी को तीन नए डिस्प्ले साइज, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच में पेश किया गया है. तीनों मॉडल्स में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट, 120Hz का MEMC सपोर्ट, 700nits की पीक ब्राइटनेस और एचडीआर सपोर्ट मिल रहा है. Xiaomi TV ES Pro में आपको HDMI 2.1, VRR, AALM और AMD FreeSync सर्टिफिकेशन मिल रहा है. ये टीवी 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं और इनमें क्वॉड कोर A73 प्रोसेसर लगाया गया है. 4K रेसोल्यूशन वाले ये टीवी दो 12.5W के स्पीकर्स सपोर्ट के साथ आए हैं. 

Xiaomi TV ES Pro की कीमत 

Xiaomi TV ES Pro स्मार्ट टीवी के तीनों डिस्प्ले साइज वाले मॉडल्स को प्री-बुक किया जा सकता है, लेकिन यहां यह स्पष्ट कर दें, कि इस स्मार्ट टीवी को फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है. इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे भारत और बाकी देशों में कब लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. अब बात कीमत की करें, तो Xiaomi TV ES Pro के 55-इंच वाले वेरिएंट को $488 (लगभग 39 हजार रुपये), 65-इंच वाला मॉडल $635 (करीब 51 हजार रुपये) और 75-इंच वाले मॉडल को $1035 (करीब 83 हजार रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Right To Repair: कहीं से भी रिपेयर करा सकेंगे गैजेट्स, नहीं खत्म होगी वारंटी, सरकार लाएगी नियम

Nothing Phone (1): हाल ही में लॉन्च हुए फोन में आई दिक्कत, यूजर ने किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget