एक्सप्लोरर

10KG कैपेसिटी के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Mijia वॉशिंग मशीन, जबरदस्त हैं फीचर्स, जानें कीमत

Xiaomi Mijia: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हालही में अपनी एक शानदार वॉशिंग मशीन लॉन्च कर दी है. यह वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम की कैपेसिटी के साथ उतारी गई है.

Xiaomi Mijia: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हालही में अपनी एक शानदार वॉशिंग मशीन लॉन्च कर दी है. यह वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम की कैपेसिटी के साथ उतारी गई है. इसके अलावा इसमें कंपनी ने एक क्विक-स्टार्ट ऑप्शन भी प्रदान कराया है. इसमें 1.2 का हाई क्लीनिंग रेशियो भी मिल जाता है.

वॉशिंग मशीन के फीचर्स

शाओमी की इस नई वॉशिंग मशीन में कई जोरदार फीचर्स दिए गए हैं. इस मशीन को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है. साथ ही ये महज 0.3 वर्ग मीटर का स्पेस लेती है. इस मशीन में कंपनी ने इंटेलिजेंट फजी वेटिंग फीचर उपलब्ध कराया है. यह फीचर कपड़ों के वजन के अनुसार पानी के लेवल को एडजस्ट करता है.

वहीं यह पानी और एनर्जी दोनों की बचत करता है. इस मशीन में एक क्विक-स्टार्ट का विकल्प दिया हुआ है जिसकी मदद से मशीन बंद होने पर लॉन्ग प्रेस से इसे फिर से एक्टिवेट किया जा सकता है. इतना ही नहीं वॉशिंग मशीन में एक कंबाइंड रिन्ज और स्पिन फंक्शन दिया हुआ है. इससे यह रिन्जिंग और ड्रेनिंग को एक साथ करने में सक्षम है. साथ ही इससे वॉशिंग का प्रोसेस भी काफी बेहतर होता है.

कंपनी के अनुसार वॉशिंग मशीन 1.2 के हाई क्लीनिंग रेशियो के साथ आती है. कंपनी यह भी दावा करती है कि ये 99 फीसदी से ज्यादा घुन को हटा देती है. मशीन में 10 स्पेशल वाशिंग मोड्स भी प्रदान कराए गए हैं. इसी में एक वन-क्लिक इंटेलिजेंट वॉश मोड भी शामिल है. इसके साथ ही यूजर्स इसमें 8 अलग-अलग वाटर लेवल का भी चयन कर सकते हैं. इस वॉशिंग मशीन की लंबाई 920 मिमी, चौड़ाई 560 मिमी और मोटाई 610 मिमी है. साथ ही इस मशीन का वजन महज 28 किलोग्राम का है.

पावर कंज्यूम

शाओमी का ये नया Mijia Super Clean Washing Machine 720rpm स्पिन स्पीड और लेवल 2 एनर्जी एफिशिएंसी के साथ लॉन्च किया गया है. यह मशीन 220V/50Hz के पावर सप्लाई पर कार्य करने में सक्षम है. इतना ही नहीं इस मशीन में 24 घंटे का स्मार्ट रिजर्वेशन फंक्शन भी दिया हुआ है जो ऑफ-पीक समय में काफी कारगर साबित होता है.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi Mijia वॉशिंग मशीन की कीमत 1,199 युआन यानी करीब 14,082 रुपये रखी गई है. यह मशीन JD.com पर बिक्री के लिए लिस्ट की गई है. हालांकि, शुरूआत में इसे डिस्काउंट के साथ महज 10,561 रुपये में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

PUBG से भी ज्यादा पॉपुलर हो गया ये चाइनीज Game! जानें क्या है ऐसा खास जो रिलीज होते ही टूट गए रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget