एक्सप्लोरर

X में यूजर्स को जल्द देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव, Elon Musk ने दिए संकेत

एक्स की वेब ऐप में यूजर्स को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एलन मस्क ने खुद इसके संकेत दिए हैं. एक्स जल्द ही अपनी वेब ऐप के UI में बदलाव करने वाली है.

एलन मस्क एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अधिग्रहण के बाद से लगातार इसमें बदलाव करते आ रहे हैं. अमेरिकी अरबपति ने पहले ट्विटर का नाम बदलकर एक्स किया और बाद में उसमें लगातार कई फीचर जोड़ रहे हैं. अब एक्स यूजर्स को जल्द ही एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खुद एलन मस्क ने इसका संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव लंबे समय से लंबित है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्स में एक और बदलाव दिख सकता है.

यह बदलाव क्या होगा?

14 दिसंबर को एक स्वतंत्र ऐप रिसर्चर निमा ओवजी (@nima_owji) ने एक पोस्ट डालकर बताया था कि एक्स अपनी वेब ऐप के पूरे UI (यूजर इंटरफेस) को बदल रही है. इसके साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इसमें एक्स पर उनका प्रोफाइल बदला हुआ नजर आ रहा है. अभी जहां एक्स पर लेफ्ट साइड में होम, एक्सप्लोर और नोटिफिकेशन आदि के साइन के नाम दिखते हैं, वहीं नए UI में इसकी जगह केवल साइन बने आएंगे. इसके अलावा भी इसमें कुछ और बदलाव दिख रहे हैं.
उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मस्क ने लिखा कि यह काफी समय से लंबित है, जिसके जवाब में निमा ओवजी ने भी लिखा कि हां, एक्स को ट्विटर से अलग UI की जरूरत है. 
इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूजर्स को जल्द ही एक्स की वेब ऐप पर एक नया UI देखने को मिल सकता है.

 

2022 में मस्क ने किया था ट्विटर का अधिग्रहण

एलन मस्क ने अप्रैल, 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. इसके लिए उन्होंने 44 बिलियन डॉलर चुकाए थे. तब इस सौदे को मस्क के लिए एक महंगा सौदा माना गया था. अधिग्रहण के बाद ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि वो इस माइक्रो नेटवर्किंग साइट पर बड़े बदलाव करेंगे. उन्होंने तब नए फीचर्स के साथ इसे बेहतर बनाने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें- 

नए साल पर नया ऑफर! Jio और Airtel ने लॉन्च किए प्लान, ग्राहकों की मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

MC Square ने Arrange Marriage पर लगाई मुहर, बोले- प्यार में इंतजार और तड़प जरूरी है
Batwara 1947 पर Shabana Azmi की Theory से भिड़े Rajkumar Santoshi, Sunny Deol के किरदार पर बहस
Tej Pratap Yadav का बड़ा दावा, बोले- जान को खतरा, PA पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur: The Movie को मिला A Certificate, 3 घंटे 17 मिनट के Runtime ने बढ़ाया Excitement
Bigg Boss 20 में Aamir Khan के भाई Faissal Khan की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget