एक्सप्लोरर

X (ट्विटर) ने लॉन्च किया गवर्नमेंट आईडी वेरिफिकेशन फीचर, सिर्फ प्रीमियम यूजर्स कर सकते हैं अप्लाई

X New Feature: प्रीमियम यूजर्स जो अपने अकाउंट को गवर्नमेंट आईडी से वेरिफाई करेंगे उन्हें कंपनी आने वाले समय में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स दे सकती है.

X Government Id based verification Feature: एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, वह पेड यूजर्स को गवर्नमेंट आईडी की मदद से अकाउंट को वेरिफाई करने की सुविधा दे रहा है. हालांकि अभी ये फीचर सभी जगह लाइव नहीं हुआ है. कंपनी ने कुछ देशों में इसे लाइव किया है. आने वाले समय में ये सभी को मिलेगा. इस फीचर के जरिए कंपनी प्लेटफॉर्म को सेफ, यूजर्स को स्कैम से प्रोटेक्ट और ऐज रिलेटेड कंटेंट पर फोकस करेगी. सबसे पहले ये फीचर Techcrunch ने स्पॉट किया था. 

इस फीचर को यूज करने के दौरान एक पॉप-अप विंडो आता है जिसमें लिखा है कि X नए ऑथराइजेशन फीचर को सुविधाजनक बनाने के लिए इज़राइल स्थित वेरिफिकेशन कंपनी AU10TIX के साथ साझेदारी कर रहा है. यूजर्स की सभी जानकारी जैसे फोटो, बायोमेट्रिक आदि डेटा को AU10TIX द्वारा 30 दिनों तक सेव किया जाएगा. यानि कंपनी डेटा के आधार पर यूजर्स को वेरीफाई करेगा. यदि भारत में भी ये फीचर लाइव होता है तो कंपनी भारतीय बेस्ड किसी वेरिफिकेशन कंपनी/सर्विस का इस्तेमाल कर सकती है.

पेड यूजर्स के अकाउंट पर फिर ये लिखा आएगा 

जब कोई पेड या प्रीमियम यूजर गवर्नमेंट आईडी की मदद से खुद के अकाउंट को वेरिफाई करेगा तो उसके अकाउंट पर-  “this account is ID verified" लिखा आएगा. ऐसा तब होगा जब कोई प्रीमियम यूजर के ब्लू टिक पर क्लिक करेगा. इसके अलावा ऐसे यूजर जो गवर्नमेंट आईडी से अकाउंट को वैलिडेट करेंगे उन्हें कंपनी ब्लू टिक जल्दी देगी, साथ ही प्रोफाइल बदलने, नाम चेंज करने आदि में भी रिव्यु प्रोसेस को ऐसे यूजर्स के लिए आसान किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर विश्वास बढ़ाने के साधन के रूप में "कुछ एक्स फीचर्स" के लिए आईडी सत्यापन का उपयोग करने का विकल्प भी आने वाले समय में प्रदान करेगी. 

हालांकि अभी इस बारे में विस्तार से नहीं बताया गया कि किन सुविधाओं में ये शामिल हो सकता है. लेकिन ये दावा किया गया है कि जो लोग इसमें भाग लेंगे उन्हें कंपनी कुछ अतिरिक्त लाभ भी देगी. बता दें,  ये लाभ व्यवसाय और संगठन खातों को छोड़कर केवल व्यक्तिगत यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. गवर्नमेंट आईडी बेस्ड वेरिफिकेशन वर्तमान में "कई देशों" में उपलब्ध है, लेकिन एक्स ने विशिष्ट स्थानों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है. हालाँकि, इसमें वर्तमान में यूरोपीय संघ, यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र या यूके शामिल नहीं है क्योंकि इन क्षेत्रों में सख्त डेटा सुरक्षा कानून है.   

यह भी पढ़ें:

WhatsApp वीडियो कॉल करने में अब आपको आएगा असली मजा, कंपनी ला रही ये शानदार अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget