एक्सप्लोरर

दिन में तीसरी बार गड़बड़ाया X, सिस्टम की खामी या साइबर अटैक? Elon Musk ने कर दिया साफ

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X फिर हुआ डाउन, पोस्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं हजारों यूज़र्स. सोमवार को X (पहले ट्विटर) तीन बार डाउन हो चुका है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X फिर हुआ डाउन, पोस्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं हजारों यूज़र्स. सोमवार को X (पहले ट्विटर) तीन बार डाउन हो चुका है. पहली बार ये दोपहर में करीब 3 बजे के आस पास डाउन हुआ था. वहीं अब दूसरी बार ये शाम में करीब 7:20 बजे डाउन हुआ. इसके बाद रात करीब 9:30 से एक्स पर पोस्ट काफी देर पर नजर आ रही हैं. आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारत से लगभग 2,000, अमेरिका से 18,000, और यूके से 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अब तक इस ग्लोबल आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय "कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें" जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था. हालांकि अब एक्स रिस्टोर हो चुका है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग रात 8 बजे (IST) प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल कर दी गईं जिससे यूजर्स दोबारा वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर सके. भारत में इस आउटेज का असर विशेष रूप से देखने को मिला. Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 34% को वेबसाइट से दिक्कत हुई और 9% को सर्वर से जुड़ी परेशानी हुई. यूके में 61% यूजर्स को ऐप में, 34% को वेबसाइट में, और 5% को सर्वर से संबंधित समस्या हुई.

एलन मस्क ने कही ये बात

एलन मस्क ने कहा, ' एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं. लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया है. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है.'

भारत में आउटेज का असर थोड़ा कम था, लेकिन फिर भी 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. 80% यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 11% को लॉगिन में समस्या आई, और 9% को मोबाइल ऐप से परेशानी हुई.

यूजर्स रहे परेशान

दोपहर में जब ट्विटर डाउन हुआ तब हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में काफी परेशानी आई. कई यूजर्स ने इसे एक्स पर ही रिपोर्ट किया है. कई यूजर्स ने एक्स पर इस आउटेज की जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए दी. हालांकि, भारत में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला. इसके साथ ही अब ट्विटर पूरी तरह से रिस्टोर हो चुका है. लेकिन इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. साथ ही एक्स की ओर से भी कोई आधिकारीक बयान जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Google की बढ़ी मुसीबत! बेचना पड़ सकता है Chrome, अमेरिकी सरकार ने की यह बड़ी मां

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget