एक्सप्लोरर

WhatsApp पर बिना टाइप करे लिखें मैसेज, जानिए कमाल की 4 व्हाट्सऐप ट्रिक

व्हाट्सऐप चैट को ईमेल पर लेने से लेकर व्हाट्सऐप पर बिना टाइप किए मैसेज कैसे करें. जानिए व्हाट्सऐप की ऐसी कमाल की टिप्स एंड ट्रिक्स.

पूरी दुनिया में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. फ्रेंड्स और फैमिली से चैट करने के अलावा ऑफिस का काम भी व्हाट्सऐप के जरिए होने लगा है. ऐसे में व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर काम के फीचर्स लेकर आता है. हालांकि ज्यादातर यूजर्स व्हाट्सऐप के इन काम के फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते. आज हम आपको व्हाट्सऐप की ऐसी सिंपल ट्रिक्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा.

बोलकर मैसेज लिखना- बहुत सारे लोग इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं. इस फीचर की खास बात ये है कि आप बिना टाइप किए ही व्हाट्सऐप पर अपना मैसेज लिख सकते हैं. इसके लिए आपको मैसेज टाइप करते वक्त माइक के दो ऑप्शन नज़र आएंगे. इसमें से आपको कीबोर्ड वाले आईकन को दबाकर अपना मैसेज बोलना है. आप जो बोलेंगे वो टाइप हो जाएगा. ये ट्रिक उस वक्त सबसे ज्यादा काम आती है जब आप किसी काम में बिजी हैं और आपके पास टाइप करने का वक्त नहीं हैं.

व्हाट्सऐप शॉर्टकट- अगर आप किसी फ्रेंड और फैमिली मेंबर के साथ ज्यादा चैट करते हैं तो आप उससे चैट करने के लिए शॉर्टकट बना सकते हैं. इससे आप उस व्यक्ति को बिना व्हाट्सऐप खोले भी मैसेज का रिप्लाई या चैट कर सकते हैं. आपने जिसे शॉर्टकट चैट के लिए चुना है उसकी फोटो के साथ आपके मोबाइल पर एक आइकन बनकर जाएगा. इस तरह आप उसे आसानी से रिप्लाई कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप मैसेज पॉप-अप- एक और काम का फीचर है फेसबुक मैसेंजर की तरह ही व्हाट्सऐप का पॉपअप नोटिफिकेशन. आप चाहें तो अपने फोन में व्हाट्सऐप मैसेज का पॉप-अप सेट कर सकते हैं. इससे जैसे ही आपके फोन में कोई मैसेज आएगा आपके मोबाइल की स्क्रीन पर वो मैसेज नज़र आ जाएगा.

व्हाट्सऐप चैट को ईमेल पर सेव करना- कई बार ऑफिस की कुछ जरूरी चैट या मैसेज होते हैं जो व्हाट्सऐप पर होते हैं. ऐसे में आप चाहें तो स्टोरेज के लिए इनका बैकअप अपने ईमेल पर ले सकते हैं. आप व्हाट्सऐप मैसेज को आसानी से ईमेल पर भेज सकते हैं. इसके लिए चैट ओपन करके राइट साइड में दिखने वाले 3 डॉट पर क्लिक करें. यहां more के ऑप्शन पर जाएं. अब आपको व्हाट्सऐप चैट को ईमेल करने का ऑप्शन दिखाई देगा. आप किसी भी चैट को अपने ईमेल पर ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget