एक्सप्लोरर

World's Number 1 App: पिछड़ गए फेसबुक और टिकटॉक, इंस्टाग्राम बना दुनिया में नंबर-वन

Social Media Apps: एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक और टिकटॉक को पीछे छोड़कर इंस्टाग्राम अब सबसे आगे निकल गया है. इंस्टाग्राम के डाउनलोड में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है...

World's Number 1 App: दुनिया के नंबर 1 ऐप को लेकर अक्सर लोगों को लगता है कि फेसबुक या टिकटॉक पहले पायदान पर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. अब इंस्टाग्राम इन दोनों ऐप्स को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गया है. दरअसल कुछ देशों में टिकटॉक के बैन होने के चलते इंस्टाग्राम को फायदा हुआ है. इसके अलावा भी टिकटॉक के पिछड़ने के कुछ अन्य कारण हैं.

सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में इंस्टाग्राम के डाउनलोड में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. साल 2023 में इंस्टाग्राम ऐप को 76.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, जो एक साल पहले यानी 2022 की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है. वहीं टिकटॉक की बात करें तो इसे 73.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया. चीन के इस ऐप पर भारत में प्रतिबंध लगा हुआ है और अमेरिका में बैन की तैयारियां चल रही हैं.

इंस्टाग्राम कैसे बना इतना पॉपुलर?

इंस्टाग्राम की लोकप्रियता 2020 के बाद से ज्यादा बढ़ी है, क्योंकि इसी साल रील्स लॉन्च हुई थी. लोगों के वीडियोज के क्रेज के बाद ही इंस्टाग्राम रील्स को लॉन्च किया गया था. इंस्टाग्राम रील्स वो फीचर है, जिसमें यूजर्स शॉर्ट क्लिप बनाकर इस प्लेटफॉर्म पर वीडियोज शेयर कर सकते हैं.

इंस्टाग्राम का रील फीचर सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी के बीच पॉपुलर है. युवा अलग-अलग टॉपिक्स पर वीडियोज बनाते हैं और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं. इंस्टाग्राम ऐप की पॉपुलेरिटी बढ़ने की यह बड़ी वजह है.

टाइम स्पेंट के मामले में टिकटॉक आगे 

इंस्टाग्राम डाउनलोड के मामले में दुनिया का नंबर 1 ऐप भले ही बन गया हो, लेकिन टाइम स्पेंट के मामले में अभी भी टिकटॉक ही आगे है. पिछले साल के आंकड़ें बताते हैं कि यूजर्स ने टिकटॉक पर औसतन 95 मिनट बिताए, तो वहीं इंस्टाग्राम पर ये समय 62 मिनट था. इसके अलावा एक्स (पूर्व ट्विटर) पर 30 मिनट और स्नैपचैट पर यूजर्स ने 19 मिनट बिताए. 

भारत सरकार ने साल 2020 में टिकटॉक को बैन कर दिया था, तब भारत सरकार ने चीनी स्वामित्व वाले 59 ऐप पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद बाइटडांस को भारत से बड़ा झटका लगा था. करीब डेढ़ अरब की आबादी के साथ इंटरनेट व टेक कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है.

यह भी पढ़ें:-

Xiaomi 14 vs iPhone 15: शाओमी ने लॉन्च किया आईफोन की टक्कर वाला फोन, पढ़ें और समझें अंतर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल
अब AI करेगा डील की शुरुआत! Facebook Marketplace पर नया एआई फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब AI करेगा डील की शुरुआत! Facebook Marketplace पर नया एआई फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
Instagram पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट
Instagram पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget