एक्सप्लोरर

कौन है ये Sarvam AI जो बनाएगा देसी ChatGPT! सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Sarvam AI: भारत सरकार ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप सर्वम को देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है.

Sarvam AI: भारत सरकार ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप सर्वम को देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है. यह चयन 67 प्रतिभागियों में से किया गया है. सरकार इस प्रयास में स्टार्टअप को आवश्यक कंप्यूटिंग संसाधन जैसे हाई-पावर GPU, उपलब्ध कराएगी ताकि मॉडल को पूरी तरह से भारत में तैयार किया जा सके.

सरकार ने मिली मदद

'सर्वम' वह पहला स्टार्टअप है जिसे भारत सरकार की 10,370 करोड़ रुपये की इंडियाAI मिशन योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन मिला है. अभी भी कई अन्य प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है. सर्वम का कहना है कि उनका एआई मॉडल भारतीय भाषाओं में सक्षम होगा, वॉइस बेस्ड इंटरफेस को समझ सकेगा और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा.

सरकारी योजना के तहत, सर्वम को 6 महीने के लिए 4,000 GPU तक की सुविधा दी जाएगी जिससे वह अपना मॉडल ट्रेन और तैयार कर सकेगा. ये GPU उन कंपनियों से मिलेंगे जिन्हें सरकार ने देश में AI डाटा सेंटर्स बनाने के लिए नामित किया है.

तीन वेरिएंट पर चल रहा काम

सर्वम फिलहाल अभी तीन वेरिएंट पर काम कर रही है. इसमें Sarvam-Large, Sarvam-Small और Sarvam-Edge शामिल है. इस विकास के बीच, चीन का कम लागत वाला ओपन-सोर्स मॉडल DeepSeek भी काफी चर्चा में है जिसने वैश्विक एआई बाजार को झटका दिया है. इसकी सफलता ने बड़ी अमेरिकी एआई कंपनियों और चिप निर्माता NVIDIA तक को चुनौती दी है. सर्वम का मॉडल पूरी तरह भारत में तैयार, प्रशिक्षित और तैनात किया जाएगा जिससे देश को तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बड़ी सफलता मिलेगी. कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत को लंबे समय के लिए एआई नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगी.

विवेक राघवन, जो कि सर्वम के दूसरे सह-संस्थापक हैं, के अनुसार “कंपनी की कोशिश है कि वह जमीनी स्तर से मल्टी-मॉडल और मल्टी-स्केल एआई मॉडल विकसित करें ताकि देश के नागरिकों को ऐसी तकनीक मिले जो विदेशी नहीं बल्कि अपने जैसी लगे. साथ ही भारतीय कंपनियां बिना डेटा को विदेश भेजे स्मार्ट समाधान पा सकें.” जानकारी के मुताबिक, इससे पहले सरकार ने 10 कंपनियों को लगभग 18,693 GPU की आपूर्ति के लिए चुना है जो इंडियाAI मिशन के पहले लक्ष्य (10,000 GPU) से कहीं अधिक है.

यह भी पढ़ें:

लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत, जानें किस रेंज में होगी मार्केट में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget