एक्सप्लोरर

WhatsApp इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये सेफ्टी टिप्स

WhatsApp का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल. आपका डेटा और फोटो रहेंगे हमेशा सुरक्षित.

आजकल हम सभी इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. मैसेज, कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग या स्टेटस पर फोटो लगानी हो हर काम व्हाट्सऐप के जरिए ही होता है. व्हाट्सऐप एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड प्लेटफोर्म है इसलिए इसे सुरक्षा के लिहाज के भी अच्छा माना जाता है. ऐसे में कोई आपके चैट्स और कॉल्स देख नहीं सकता. लेकिन फिर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है. आजकल साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखकर लगता है हमें पहले से ज्यादा अलर्ट होने की जरूरत है. आपको किसी भी तरह के स्कैम या अनजान लोगों से अलर्ट रहने की जरूरत है. आज हम आपको व्हाट्सऐप सिक्योरिटी से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए.

1- अपनी व्हाट्सऐप प्रोफाइल को सिक्योर करें

आप एक से एक शानदार पिक्चर्स अपने व्हाट्सऐप पर लगाते होंगे. ऐसे में आपको अपनी फोटो की सिक्योरिटी का भी ध्यान रखना होगा. वॉट्सऐप पर ऐसी सैटिंग है जिससे आपकी प्रोफाइल पिक्चर को केवल आपके कॉन्टैक्ट्स ही देख पाएंगे. इसके लिए आप सेटिंग्स में जाएं और अकाउंट पर क्लिक करें. उसके बाद प्राइवेसी में जाएं यहां आपको प्रोफाइल फोटो को लेकर कई ऑप्शन्स नजर आएंगे. अब आपको माय कॉन्टैक्ट्स सिलेक्ट वाला ऑप्शन सलेक्ट करना है.

2- चैट नहीं करने वाले कॉन्टैक्ट ब्लॉक कर दें 

कई बार ऐसा होता है कि हमारे फोन में बहुत सारे ऐसे लोगों के फोन नंबर सेव होते हैं जिनसे हम चैट नहीं करना चाहते. ऐसे लोगों के फोन नंबर हम सिर्फ काम के लिए ही रखते हैं. आप चाहें तो ऐसे लोगों को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दें. इससे आपके स्टेटस और प्रोफाइल पिक्टर ये लोग नहीं देख पाएंगे.

3- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट करें

इससे फीचर से आपके अकाउंट में डबल लॉक सेट हो जाता है. पहले लॉक में आप अपने अकाउंट को फेस-लॉक, फिंगरप्रिंट लॉक या कोड लॉक से सिक्योर करते हैं. दूसरे लेवल में रजिस्टर्ड नंबर को ऐड करना होता है. ऐसे में जब भी आप किसी नई डिवाइस में अपना व्हाट्सऐप चलाएंगे आपको अकाउंट सेट करना होगा. इसके लिए आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर OTP आएगा जिससे वॉट्सऐप अकाउंट सेट होगा. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका OTP कोई दूसरा व्यक्ति न जान पाए.

4- वॉट्सऐप पर बैंक डिटेल शेयर ना करें

आजकल हैकर्स नए नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं. इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. स्कैमर्स और हैकर्स काफी सुरक्षा के बाद भी लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में आपको ध्यान रखना है अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी है. बैंक डिटेल्स या कोई ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें.

5- अनजान मैसेज या कॉल का रिप्लाई ना करें

आजकल लोगों के फोन पर इंटरनेशनल स्कैमर्स भी कॉल करने लगे हैं. ऐसे साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए अपने नंबर की मास्किंग करते  हैं. अगर आपको कहीं भी कोई शक लगे या पता हो कि जिस नंबर से फोन आ रहा है वहां कोई आपका रिश्तेदार या दोस्त नहीं है तो फोन न उठाएं. भारत का कंट्री कोड +91 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम

वीडियोज

PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News
Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद पर बुलडोजर,यूपी में नया विवाद ! Mahadangal With Chitra Tripathi
Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget