एक्सप्लोरर

वाई-फाई या मोबाइल डेटा, किस नेटवर्क पर आएगा Online Gaming का ज्यादा मजा? यहां देखें पूरी जानकारी

Online Gaming का मजा तभी है, जब उसमें किसी प्रकार की बाधा न आए. एकदम स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए अच्छे नेटवर्क का होना बहुत जरूरी है. यह आपको वाईफाई में मिल सकता है.

Smartphone पर Online Gaming का मजा तभी है, जब उसमें किसी प्रकार की बाधा न आए. कई बार शानदार स्मार्टफोन होने के बाद भी गेम स्मूद तरीके से नहीं चलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके पीछे नेटवर्क का इश्यू हो सकता है. दरअसल, BGMI और फ्री फायर आदि गेम खेलते समय नेटवर्क की भी अहम भूमिका रहती है. आइए आज जानते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए मोबाइल डेटा या वाईफाई में कौन-सा नेटवर्क बेहतर होता है.

ऑनलाइन गेमिंग के लिए जरूरी है इतनी स्पीड

ऑनलाइन गेमिंग के सुखद अनुभव के लिए 5Mbps की डाउनलोड और 1Mbps की अपलोड स्पीड होना जरूरी माना जाता है. किसी भी कंपनी के बेसिक प्लान में यह स्पीड मिल जाती है. इसके साथ ही नेटवर्क स्टेबिलिटी होना भी बहुत जरूरी होता है. नेटवर्क स्टेबिलिटी कम होने पर पिंग (पैकेट इंटर-नेटवर्क ग्रोपर) बढ़ जाते हैं. इससे गेम का मजा खराब हो जाता है. पिंग को मिली सेकंड्स में मापा जाता है. यह जितना कम होगा, गेमिंग का मजा उतना ही ज्यादा बढ़ेगा. जीरो पिंग का मतलब है कि बटन दबाते ही गेम में आपका इनपुट रजिस्टर हो गया. पिंग बढ़ने पर कई बार बटन दबाने के बाद भी गेम में उसका रिएक्शन नहीं दिखता है.

गेमिंग के लिए कौन-सा नेटवर्क है बेहतर?

आमतौर पर वाई-फाई को ऑनलाइन गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है. इसकी वजह यह है कि मोबाइल डेटा के साथ नेटवर्क कंजेशन का डर रहता है. मोबाइल डेटा के लिए एक ही समय में बड़ी संख्या में लोग टावर से कनेक्टेड होते हैं. ऐसे में स्पीड और स्टेबिलिटी पर असर पड़ सकता है. वाई-फाई के साथ ऐसी दिक्कत नहीं होती. हालांकि, कम फ्रीक्वेंसी वाली वाई-फाई पर भी पिंग अधिक रह सकता है. ऐसे में पिंग को कम करने के लिए वाई-फाई 7 जैसे एडवांस्ड राउटर का सहारा लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

अपने फोन को बनाना है सुपरफोन? ये एक्सेसरीज करेंगी कमाल, आज ही करें ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget