एक्सप्लोरर

5G Software Update: एपल, सैमसंग, वनप्लस, गूगल, मोटोरोला- किस ब्रांड में कब तक मिल जाएगा 5G

कई बड़े शहरों में 5G लॉन्च हो गया है. तमाम लोगों के स्मार्टफोन 5जी को सपोर्ट करते हैं लेकिन फिर भी वो 5G यूज नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए हम बता रहे हैं कि किस स्मार्टफोन में कब तक 5G मिल जाएगा.

5G In India : भारत में ऑफिशियली 5G लॉन्च हुए एक सप्ताह से अधिक हो चुका है और टेलीकॉम कंपनी जैसे कि Airtel और Jio अभी भारत में नेक्स्ट-जेन नेटवर्क सेवाएं (Next-gen Network Sevices) दे रहे हैं. एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी '5G Plus' सेवा शुरू कर दी है और जियो कुछ प्रमुख क्षेत्रों में 5G ट्रायल्स (5G Trials) कर रहा है. इस महीने दिवाली के आसपास जियो ऑफिशियली 5G नेटवर्क लॉन्च कर सकता है.

हालांकि, 5G लॉन्च होने के बाद भी कुछ लोग- जो उन शहरों में रहते हैं जहां 5G लॉन्च हो चुका है, अपने स्मार्टफोन पर 5जी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि उनके फोन पर सॉफ्टवेयर-ओरिएंटेड लॉक (Software Oriented Lock) है, जो उन तक 5G नेटवर्क का एक्सेस पहुंचाने से रोकता है. इस तरह के लॉक कई बार लॉन्च के समय ही डिवाइसेज पर लगा दिए जाते हैं, क्योंकि उस दौरान उनसे संबंधित नेटवर्क लॉन्च नहीं हुआ होता. सर्विसेज उपलब्ध होने पर कंपनियां ग्राहकों को अपडेट भेजकर करके लॉक हटा देती हैं.

एपल, सैमसंग और वनप्लस समेत कई अन्य प्रमुख ब्रांडों ने अभी तक 5G यूज को चालू करने के लिए इस तरह के कोई अपडेट जारी नहीं किए हैं लेकिन एयरटेल के अनुसार, Xiaomi, Vivo और Oppo जैसे अन्य मोबाइल के लिए 5G नेटवर्क लगभग तैयार हैं. आइए जानते हैं किस ब्रांड में कब तक 5G नेटवर्क मिल जाएगा.

सैमसंग (Samsung)

नए सैमसंग फोन जैसे गैलेक्सी एस 22 सीरीज (Galaxy S22 Series) और गैलेक्सी ए 33 (Galaxy A33), गैलेक्सी एम 33 (Galaxy M 33), गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 (Galaxy Z Flip 4) और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 (Galaxy Z Fold 4) पहले से ही 5G नेटवर्क के लिए तैयार हैं, मगर पुराने 5 जी फोन को एनेबल करने के लिए दक्षिण-कोरियाई फोन-मेकर्स (South-Korean Phone-makers) का एक अपडेट प्राप्त होना बाकी है. साथ ही सैमसंग ने कहा है कि इन पुराने फोन्स के लिए 5G अपडेट नवंबर 2022 के मिड तक सपोर्टेड डिवाइसेज के लिए रोल आउट हो जाएंगे.

एपल (Apple)

5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले iPhones की पूरी लाइनअप को अभी अपडेट मिलना बाकी है, जिसका मतलब है कि भारत में सभी 5G iPhone वर्तमान में 4G नेटवर्क पर अटके हुए हैं. इसमें iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के साथ-साथ iPhone SE 2022 (Gen-3) की पूरी लाइनअप शामिल है. एप्पल ने कहा है कि कंपनी 5G के अपडेट को लेकर काम कर रही है और इसे भारत में दिसंबर तक लॉन्च करने का प्लान है. इसका मतलब है कि आईफोन यूजर्स संभवतः नेक्स्ट-जेन नेटवर्क (Next-gen Network) के लॉन्च के बाद से लगभग दो महीने तक 5G का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

नथिंग (Nothing)

आज बाजार में नथिंग ब्रांड का केवल एक फोन ही मौजूद है- 'द नथिंग फोन (1)', जो कि 5G रेडी है और उसे 5G नेटवर्क के एक्सेस के लिए किसी अपडेट की जरूरत नहीं होगी.

वनप्लस (OnePlus)

जबकि वनप्लस ने भारत में अब तक कई 5G फोन लॉन्च किए हैं, इसकी लाइनअप उन डिवाइसेज का एक मिक्सड बैग है जो सीधे 5G को सपोर्ट करते हैं, या अपडेट के लिए इंतजार कर रहे हैं. OnePlus Nord जैसे कुछ पुराने फोन हैं जो सीधे 5G रेडी हैं, जबकि OnePlus Nord 2, अभी भी 5G-रेडी सॉफ़्टवेयर अपडेट (5G-Ready Software Update) का इंतजार कर रहे हैं.  OnePlus के 5G अपडेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

गूगल (Google)

Google के Pixel फोन की रेंज में, भारत में लॉन्च होने वाला एकमात्र 5G-इनेबल्ड फोन Pixel 6a है, जिसे इस साल की शुरुआत में उपलब्ध कराया गया था.  इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Pixel 7 और Pixel 7 Pro भी 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे. मगर गूगल ने अभी तक इन डिवाइसेज के लिए 5G अपडेट से संबंधित कोई बयान नहीं दिया है. अतः Pixel 7, 7 Pro और Pixel 6a 5G को सपोर्ट करने वाले डिवाइस हैं. 

मोटोरोला

मोटोरोला के कई 5जी स्मार्टफोन 5जी रेडी होने के लिए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. इनमें एज 30-सीरीज फोन, एज-20 सीरीज फोन और मोटो जी 5जी और मोटो जी51, जी17, जी62 और जी82 जैसे अन्य डिवाइस शामिल हैं.  मोटोरोला ने बताया है कि उसने कुछ फोन के लिए अपने 5जी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है और अन्य को इस साल 5 नवंबर तक अपडेट मिल जाएगा.

अन्य ब्रांड

Xiaomi, Redmi, Poco, Realme, Oppo, Vivo, iQOO और Infinix जैसे ब्रांडों के पास सभी सपोर्टेड फोन पर पहले से ही 5G-रेडी सॉफ़्टवेयर है और अपडेट का इस्तेजार करने की जरूरत नहीं है. साथ ही बता दें कि Asus, Honor, LG, Nokia और Tecno जैसे मेकर्स के कुछ 5G फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि सपोर्टेड फोन के लिए 5G अपडेट कब रोल आउट होंगे.

यह भी पढ़ें

UPI और RuPay ने विदेश से मिलाया हाथ, भारत से लेकर लंदन तक चुटकियों में कर पाएंगे पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब और कैसे साफ करने चाहिए सोलर पैनल? ये बातें जान लीं तो नहीं होगी दिक्कत
कब और कैसे साफ करने चाहिए सोलर पैनल? ये बातें जान लीं तो नहीं होगी दिक्कत
Waterproof Smartphone: पानी में खराब न होने वाला सबसे सस्ता मोबाइल कौन सा है, जान लीजिए कीमत? 
पानी में खराब न होने वाला सबसे सस्ता मोबाइल कौन सा है, जान लीजिए कीमत? 
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय भूलकर भी न दिखाएं ये चीज, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय भूलकर भी न दिखाएं ये चीज, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
YouTube पर एल्गोरिदम की नहीं, अब चलेगी आपकी मर्जी, ऐसे देखें अपनी पसंद के वीडियो
YouTube पर एल्गोरिदम की नहीं, अब चलेगी आपकी मर्जी, ऐसे देखें अपनी पसंद के वीडियो

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Embed widget