एक्सप्लोरर

WhatsApp का वॉयस मैसेज फीचर होगा और भी मजेदार, आने वाला है ये अपडेट

अगर आप व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज का इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले समय में इसमें एक नया फीचर जुड़ने वाला है जिससे आपका व्हाट्सऐप चैट एक्सपीरिएंस और भी मजेदार होने वाला है.

व्हाट्सऐप इन दिनों अपने वॉयस मैसेज फीचर के अपडेट पर काम कर रहा है. कंपनी जल्द ही वॉयस मैसेजेस में अलग-अलग प्लेबैक स्पीड में प्ले करने वाला फीचर जोड़ सकती है. अभी तक आप रिसीव हुए वॉयस मैसेज को नॉर्मल स्पीड में ही सुन पाते हैं. लेकिन अब नए फीचर के आने के बाद आप वॉयस मैसेजेस को स्लो या फास्ट स्पीड में भी सुन सकेंगे.

खबरों की मानें तो इस नए फीचर में यूजर्स को तीन प्लेबैक स्पीड ऑप्शन्स दिए जाएंगे. जिसमें 1.0X, 1.5X और 2.0X होंगे. इस फीचर को सीधे तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा, यानि जैसे ही आपको कोई वॉयस मैसेज मिलेगा व्हाट्सऐप इस पर प्लेबैक स्पीड बटन ऐड कर देगा. फिलहाल ये नया फीचर अभी अंडर डेवलपमेंट है. लेकिन जल्द ही इसे iOS और एंड्रॉयड बीटा बिल्ड के लिए जारी कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर को आने वाले कुछ हफ्तों में ही सभी के लिए जारी किया जा सकता है.

आपको बता दें वॉट्सऐप इसके अलावा कई और फीचर्स पर भी काम कर रहा है. इसमें मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर भी शामिल है. व्हाट्सऐप इसे आने वाले दिनों प्लेटफॉर्म पर ऐड कर सकती है. कंपनी दो अलग-अलग तरह का मल्टी डिवाइस डेवलप कर रही है. जिसमें एक से आप मेन फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना भी वॉट्सऐप वेब यूज कर पाएंगे. वहीं दूसरे में आप अपने मेन वॉट्सऐप अकाउंट को 4 अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट कर पाएंगे. माना जा रहा है कि इन फीचर्स को पहले iOS यूजर्स और फिर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

वहीं व्हाट्सऐप लगातार अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचन भी झेल रही है, लेकिन अब यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी 'Encrypted Chat Backup' फीचर पर भी काम कर रही है. इसमें आपकी व्हाट्सऐप चैट्स का बैकअप थर्ड पार्टी ऐप गूगल ड्राइव की जगह वॉट्सऐप का एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप ऑप्शन पर जाएगा. इससे यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ेगी और अकाउंट के हैक होने का खतरा भी कम हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?
Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?
Xप्लेन: क्या वाकई ChaTJB में AI नहीं असल इंसान दे रहे जवाब? कितना सच
क्या वाकई ChaTJB में AI नहीं असल इंसान दे रहे जवाब? कितना सच
Apple का अपडेट! iPadOS 27 और watchOS 27 का Beta 7 जारी, जानें क्या बदला
Apple का अपडेट! iPadOS 27 और watchOS 27 का Beta 7 जारी, जानें क्या बदला
CAPTCHA Code रोबोट ने भरा या इंसान ने, सिस्टम कैसे पता करता है?
CAPTCHA Code रोबोट ने भरा या इंसान ने, सिस्टम कैसे पता करता है?

वीडियोज

J&K LANDSLIDE ALERT: नेपाल तो बस ट्रेलर है', J&K के 5 जिलों में लैंडस्लाइड की वैज्ञानिक चेतावनी!
सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बस मां-बाप के शव मिल जाएं तो...', रुला देंगी नेपाल में अपनों को खोने वालों की कहानियां
'बस मां-बाप के शव मिल जाएं तो...', रुला देंगी नेपाल में अपनों को खोने वालों की कहानियां
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की
टूरिस्ट ने अनजाने में कैद कर लिया था ग्लेशियर टूटने का पल, फिर मची तबाही
टूरिस्ट ने अनजाने में कैद कर लिया था ग्लेशियर टूटने का पल, फिर मची तबाही
'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
'300 किलोमीटर तक लोग बह गए...' नेपाल बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, छलका दर्द
'300 किलोमीटर तक लोग बह गए...' नेपाल बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख
'हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर मोहन भागवत...', संजय राउत का RSS प्रमुख से सवाल
'हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर मोहन भागवत...', संजय राउत का RSS प्रमुख से सवाल
किर्गिस्तान के पास है सोने का खजाना, जानें इससे कितनी कमाई करता है यह देश?
किर्गिस्तान के पास है सोने का खजाना, जानें इससे कितनी कमाई करता है यह देश?
3.50 लाख में SUV वाला लुक, इस कार को जमकर खरीद रहे लोग
3.50 लाख में SUV वाला लुक, इस कार को जमकर खरीद रहे लोग
Embed widget