एक्सप्लोरर

WhatsApp में आया बेहद जरूरी फीचर, अब यूज़र्स के साथ आसानी से नहीं होगी लाखों-करोड़ों की ठगी

WhatsApp Spam: व्हाट्सऐप में आने वाले स्पैम मैसेज की वजह से कई यूजर्स धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, लेकिन इस फीचर की वजह से यूजर्स का व्हाट्सऐप एक्सपीरियंस पहले से भी अच्छा हो जाएगा.

WhatsApp: व्हाट्सऐप ने एक नए फीचर को रोल आउट किया है, जिसकी मदद से यूज़र्स स्पैम को सीधा अपने लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक कर सकते हैं. इस अपडेट का उद्देश्य स्पैम मैसेजों के बढ़ते प्रचलन से निपटना और यूज़र्स को उनके मैसेजिंग एक्सपीरियंस पर अधिक नियंत्रण प्रदान करना है. व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग नेटवर्क के लिए स्पैम मैसेज काफी लंबे वक्त से एक चिंता का विषय बना हुआ है.

WhatsApp में आया खास फीचर

स्पैम मैसेज की वजह से यूजर्स प्रचार वाले कंटेंट से लेकर धोखाधड़ी वाले कंटेंट तक से काफी परेशान कर रहे हैं. दुनियाभर के कई यूजर्स स्पैम मैसेज के जरिए धोखाधड़ी का शिकार भी हुए हैं. ऐसे में व्हाट्सऐप का यह फीचर काफी महत्वपूर्ण है. ऐसे स्पैम मैसेजों से बचने के लिए व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी लॉक स्क्रीन से ही स्पैम मैसेज के खिलाफ एक्शन ले पाएंगे, और उसे ब्लॉक कर पाएंगे.

स्पैम मैसेजों की होगी छुट्टी

इस फीचर को लागू करने के पीछे व्हाट्सऐप का मकसद अपने यूज़र्स को बेहतरीन मैसेजिंग एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ उनकी गोपनियता और सुरक्षा को बढ़ाना है. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स को अपना डिवाइस अनलॉक किए बिना या ऐप के माध्यम से नेविगेट किए बिना स्पैम मैसेज को पहचानने और ब्लॉक करने में सक्षम बनाता है. जब किसी स्पैम मैसेज का नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर दिखाई देता है, तो यूजर्स उस नोटिफिकेशन पर लॉन्ग-प्रेस करके मल्टीपल ऑप्शन्स देख सकते हैं, जिसमें सेंडर को तुरंत ब्लॉक करने का विकल्प भी शामिल रहता है. इसके अलावा व्हाट्सऐप उस सेंडर के लिए रिपोर्ट करने का विकल्प भी देता है.

धोखाधड़ी से बचेंगे यूजर्स

आजकल व्हाट्सऐप पर यूजर्स को बहुत सारे स्पैम मैसेज रोज़ाना आते रहते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स मानसिक रूप से परेशान तो होते ही है, साथ ही साथ कई बार किसी नकली या झूठे प्रचार के चक्कर में आकर ठगी का शिकार भी बन जाते हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:  Facebook और Instagram में आएगा AI जेनरेटेड इमेज वाला फीचर, जानें कैसे करेंगे इसका यूज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Tech Trends 2026: गेमिंग फोन से Mini AI PC तक, ये गैजेट्स हैं खास
Top Tech Trends 2026: गेमिंग फोन से Mini AI PC तक, ये गैजेट्स हैं खास
Nothing OS 5.0 हुआ लॉन्च, 80 से ज्यादा फीचर्स से और स्मार्ट हुआ फोन
Nothing OS 5.0 हुआ लॉन्च, 80 से ज्यादा फीचर्स से और स्मार्ट हुआ फोन
30 हजार की रेंज में कौन सा फोन देता है सबसे ज्यादा फीचर्स? जानें हर डिटेल
30 हजार की रेंज में कौन सा फोन देता है सबसे ज्यादा फीचर्स? जानें हर डिटेल
चीन के AI का कमाल! अब सेकेंडों में डॉक्यूमेंट से बन जाएगा वीडियो
चीन के AI का कमाल! अब सेकेंडों में डॉक्यूमेंट से बन जाएगा वीडियो

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook, Meta का बड़ा फैसला
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook, Meta का बड़ा फैसला
नेपाल बाढ़: अलर्ट! बिहार में पानी बढ़ा तो इन इलाकों में रोक दी जाएंगी ट्रेनें
नेपाल बाढ़: अलर्ट! बिहार में पानी बढ़ा तो इन इलाकों में रोक दी जाएंगी ट्रेनें
नेपाल में जलप्रलय, भारत से पहुंची मदद तो बालेन शाह बोले- 'PM मोदी हम आपके...'
नेपाल में जलप्रलय, भारत से पहुंची मदद तो बालेन शाह बोले- 'थैंक्यू PM मोदी'
रहाणे-स्टोक्स समेत 2026 में इन 7 क्रिकेटरों ने लिया संन्यास
रहाणे-स्टोक्स समेत 2026 में इन 7 क्रिकेटरों ने लिया संन्यास
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
हिमंत बिस्वा-किरेन रिजिजू की मीटिंग, बोले- 'आप सबको पता है कि...'
हिमंत बिस्वा-किरेन रिजिजू की मीटिंग, बोले- 'आप सबको पता है कि...'
सीतापुर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, यूपी के 33 जिलों में अलर्ट
सीतापुर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, यूपी के 33 जिलों में अलर्ट
Matchbox Storage Tips: मानसून में माचिस की डिब्बी को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये आसान हैक्स
मानसून में माचिस की डिब्बी को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये आसान हैक्स
Embed widget