एक्सप्लोरर

Whatsapp Update: व्हाट्सएप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत, अब बिना ऐप के सीधे कर पाएंगे कॉल!

व्हाट्सएप अब वेब क्लाइंट पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देने जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर से कॉल कर सकेंगे.

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. अब आप सीधे व्हाट्सएप वेब क्लाइंट से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकेंगे. दरअसल व्हाट्सएप वेब पर चैट करने की सुविधा तो थी लेकिन कॉल या वीडियो कॉल की नहीं थी. इसके लिए आपको व्हाट्सएप के विंडोज़ या मैक ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब व्हाट्सएप वेब पर भी कॉलिंग के सारे फीचर्स उपलब्ध होंगे.

व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, इस नई सुविधा को व्हाट्सएप अपने वेब क्लाइंट के लेटेस्ट बीटा वर्शन में टेस्ट कर रहा है. इसका मतलब यह है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा.

क्या होगा नया?

नए अपडेट के बाद, व्हाट्सएप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉल करने के लिए फोन और कैमरा के आइकन दिखाई देंगे, जो फिलहाल व्हाट्सएप के ऐप पर होते हैं. ये आइकन चैट के नाम के पास दाएं हिस्से में दिखेंगे. इससे यूजर्स को यह कॉलिंग फीचर्स ऐप जैसे ही सरल और सुलभ मिलेंगे.

अब, आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर से सीधे वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे. इसके लिए आपको व्हाट्सएप का डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सुविधा सभी प्रमुख ब्राउजर्स जैसे Chrome, Safari, और Edge पर काम करेगी.

क्यों है यह फीचर खास?

यह फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही काम का साबित होने वाली है, क्योंकि अब वे बिना ऐप इंस्टॉल किए अपने ब्राउजर से सीधे कॉल कर पाएंगे. खासतौर पर ऐसे यूजर जो ऑफिस के काम के लिए हर रोज ब्राउजर पर व्हाट्एप इस्तेमाल कर रहे हैं. 

इसके अलावा और क्या नया?

व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर 'एडवांस्ड चैट प्राइवेसी' भी पेश किया है. इस फीचर के तहत अब यूज़र्स को चैट्स एक्सपोर्ट करने या फोन में मीडिया को ऑटो-डाउनलोड करने से रोका जाएगा. इसके अलावा, Meta AI को चैट्स में मेंशन करना या उससे सवाल पूछना भी अब संभव नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget