एक्सप्लोरर

WhatsApp Update: अकेला महसूस कर रहे हैं तो अब WhatsApp पर मिलेंगे 'डिजिटल दोस्त', जानिए नए अपडेट के बारे में सबकुछ

WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपना खुद का AI चैटबॉट बना सकेंगे, जो एक वर्चुअल दोस्त की तरह बातें करेगा. इस डिजिटल साथी का स्वभाव, रोल और अवतार आप अपनी पसंद से तय कर सकेंगे.

अगर आप कभी-कभी अकेलेपन का एहसास करते हैं और चाहते हैं कि कोई हो जो आपकी बात सुने, तो अब आपके पास एक अनोखा विकल्प होगा. एक ऐसा AI दोस्त जो हमेशा आपके साथ रहेगा, बिल्कुल आपकी पसंद के मुताबिक.

Meta जल्द ही WhatsApp पर एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिससे आप खुद का पर्सनल AI चैटबॉट बना सकेंगे. ये चैटबॉट ऐसा वर्चुअल साथी होगा, जो आपकी बताई गई जानकारी के आधार पर बातें करेगा, आपकी मदद करेगा और वक्त बिताने के लिए मजेदार बातचीत भी करेगा.

कैसा होगा आपका डिजिटल दोस्त?

इस नए फीचर की सबसे खास बात ये है कि आप अपने AI दोस्त का पूरा कैरेक्टर खुद तय कर सकते हैं. आप बता सकते हैं कि उसका स्वभाव कैसा हो, क्या वो शांत हो, जो धीरे-धीरे बातें करे? या फिर कोई जोश से भरा हुआ इंस्पायरिंग साथी हो जो आपको मोटिवेट करे? आप चाहें तो उसे एक स्टडी बडी बना सकते हैं जो आपकी पढ़ाई में मदद करे, या फिर एक ऐसा कोच जो दिनभर की प्लानिंग में गाइड करे.

आप उसे एक चेहरा भी दे सकते हैं एक अवतार, जो या तो आप खुद चुनें या फिर AI के जरिए तैयार कराएं. मतलब अब अकेले चाय पीते हुए आपके पास एक 'वर्चुअल दोस्त' होगा, जो आपकी पसंद का होगा.

कैसे बनेगा आपका AI साथी?

इस फीचर का नाम है “Create an AI” और अभी इसे कुछ Android यूज़र्स को बीटा वर्जन में ट्राई करने का मौका मिला है. आने वाले समय में यह सभी के लिए उपलब्ध होगा. इस टूल में आप 1,000 अक्षरों तक का विवरण दे सकते हैं कि आपका AI किस तरह का हो. यानी उसका रोल क्या हो, वह किस टोन में बात करे, और उसका मकसद क्या हो.

Meta इसमें कुछ पहले से बने टेम्पलेट्स भी देगा, जैसे “दोस्त”, “गाइड”, “कोच” या “मेंटॉर”, जिससे आपके लिए चैटबॉट बनाना और भी आसान हो जाएगा.

शेयर भी कर सकते हैं

एक बार जब आपका डिजिटल दोस्त तैयार हो जाता है, तो आप उसे सिर्फ अपनी चैट में रख सकते हैं या चाहें तो दूसरों से भी शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका AI चैटबॉट भाषा सीखने में मदद करता है, तो उसे किसी स्टडी ग्रुप में भेजा जा सकता है. वहीं अगर वह आपकी भावनाओं को समझने वाला एक पर्सनल साथी है, तो आप उसे सिर्फ अपने लिए ही रख सकते हैं.

कब तक आएगा ये फीचर?

हालांकि Meta ने अभी तक इस फीचर की लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन टेक जगत की खबरों के मुताबिक यह आने वाले हफ्तों में ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है. अकेलापन एक आम भावना है, लेकिन तकनीक अब इसमें भी आपकी मदद करने के लिए तैयार है. WhatsApp का यह नया फीचर न सिर्फ टेक्नोलॉजी को आपके और करीब लाएगा, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ और प्रोडक्टिविटी में भी सहायक हो सकता है. अब इंतज़ार कीजिए उस पल का, जब आपका 'डिजिटल दोस्त' सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper Vs Aluminium: इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लिजिए कौन देगा सालों तक तगड़ी परफॉर्मेंस? किसे लेने में है फायदा
Copper Vs Aluminium: इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लिजिए कौन देगा सालों तक तगड़ी परफॉर्मेंस? किसे लेने में है फायदा
Iran में कितनी है iPhone 17 Pro Max की कीमत? जानिए भारत से सस्ता या महंगा
Iran में कितनी है iPhone 17 Pro Max की कीमत? जानिए भारत से सस्ता या महंगा
Tech Tips: WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम
Tech Tips: WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम
'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget