एक्सप्लोरर

चैटिंग को मजेदार बनाने की धांसू ट्रिक! WhatsApp पर ब्लू कलर और फैंसी फॉन्ट में ऐसे भेजें मैसेज

WhatsApp Font Style : वॉट्सएप पर आप नीले रंग और कई फैंसी फोंट में मैसेज भेज सकते हैं. नहीं, हम बोल्ड और इटैलिक की बात नहीं कर रहे हैं. खबर में डिटेल जानिए.

WhatsApp Trick : वॉट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी कर रहे हैं. कई वॉट्सएप ट्रिक हैं, जिनके बारे में कई लोग जानते हैं तो वहीं कई ऐसी ट्रिक भी हैं, जिनसे कई लोग अनजान हैं. आप टेक्स्टिंग के लिए वॉट्सएप पर कौन सा फॉन्ट इस्तेमाल करते हैं? वही वॉट्सएप का नॉर्मल फॉन्ट? ज्यादा से ज्यादा किसी टेक्स्ट को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप फॉन्ट को बोल्ड या इटैलिक कर देते होंगे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आप वॉट्सएप पर नीले रंग और कई फैंसी फोंट में मैसेज भेज सकते हैं? अगर आपको भी इस तरह की नई नई ट्रिक्स आजमाने और चैट को अट्रैक्टिव बनाने का शौक है तो आज को यह खबर आपके काफी काम आने वाले है. 

WhatsApp पर ब्लू कलर और फैंसी फॉन्ट में ऐसे भेजें मैसेज

  • सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं और "Stylish Text - Font Keyboard" ऐप डाउनलोड कर लें.
  • एप डाउनलोड हो जाने के बाद, ऐप ओपन करें और स्क्रीन के निचले दाएं कोने पर स्थित तीर पर टैप करें.
  • सिर्फ agree बटन पर टैप करें और नीचे दाएं कोने पर कीबोर्ड सेक्शन में जाएं.

नोट: पॉप अप नोटिफिकेशन शो होने पर एप को एक्सेसिबिलिटी की अनुमति न दें क्योंकि इसका मूल रूप से मतलब है कि ऐप का आपके डिवाइस पर पूरा कंट्रोल होगा. इससे आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है. इस ऐप के ठीक से काम करने के लिए आपको इसे एक्सेसिबिलिटी की अनुमति देने की आवश्यकता नहीं है.  agree बटन पर टैप करने से एक्सेसिबिलिटी की अनुमति नहीं मिलेगी.

  • "Enable Keyboard" पर टैप करें और "स्टाइलिश टेक्स्ट कीबोर्ड" विकल्प एनेबल करें.
  • एक्टिवेट बटन पर फिर से टैप करें.
  • वॉट्सएप पर जाएं. कोई भी चैट ओपन करें. मैसेज टाइप करने के लिए मैसेज बार पर टैप करें.
  • कीबोर्ड के नीचे आपको एक कीबोर्ड आइकन दिखाई देगा. बस उस पर टैप करें और स्टाइलिश टेक्स्ट कीबोर्ड पर स्विच करें. अब आपको कीबोर्ड के ऊपर स्टाइलिश फॉन्ट दिखाई देंगे.


चैटिंग को मजेदार बनाने की धांसू ट्रिक! WhatsApp पर ब्लू कलर और फैंसी फॉन्ट में ऐसे भेजें मैसेज

नीले फॉन्ट में कैसे लिखें? 

अगर आप नीले रंग में मैसेज भेजना चाहते हैं, तो कीबोर्ड पर बाईं ओर की स्लाइड पर टैप करें जहां कई फ़ॉन्ट स्टाइल दिखाई दे रहे हैं. यहां आपको एक नीला फॉन्ट दिखाई देगा, इसे एनेबल करने के लिए उस पर टैप करें और नीले रंग में टेक्स्ट मेसेज भेजना शुरू करें.

इस बात का रखें ध्यान

यह एक थर्ड पार्टी ऐप है और आप इस अपने जोखिम पर ही डाउनलोड करें. वैसे तो एप सुरक्षित लग रहा है क्योंकि यह काम करने के लिए कोई अनुमति नहीं मांग रहा है, जो कि होना भी चाहिए.  बता दें कि एप आईफोन के लिए एपल एप स्टोर पर भी अवेलेबल है.

यह भी पढ़ें - क्या IOS 16.5 अपडेट के बाद तेजी से ड्रेन हो रही है आपके iPhone की बैटरी? अगर हां, तो ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget