एक्सप्लोरर

WhatsApp: इन यूजर्स को व्हाट्सऐप पर मैसेज करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

WhatsApp Business: रिपोर्ट के अनुसार, पेड सब्सक्रिप्शन व्हाट्सएप बिजनेस यूजर्स को एक व्हाट्सएप अकाउंट से 10 डिवाइस तक कनेक्ट करने की सुविधा देगा.

WhatsApp Upcoming feature: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पेश किया, एक बहुप्रतीक्षित फीचर जो उसके कंपटीटर ऐप टेलीग्राम पर लंबे समय से उपलब्ध है. व्हाट्सऐप बिजनेस न केवल बिजनेस के लिए बल्कि दो सिम कार्ड वाले यूजर्स के लिए भी पॉपुलर हो गया है जो अपने दोनों नंबर पर व्हाट्सऐप का उपयोग करना चाहते हैं. बिजनेस अपने ग्राहकों से जुड़ने, सवालों का जवाब देने और ऑर्डर लेने के लिए व्हाट्सऐप का उपयोग करने में सक्षम हैं.

वर्तमान में, व्हाट्सऐप यूजर्स को व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस दोनों पर चार डिवाइस मुफ्त में कनेक्ट करने की सुविधा देता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जल्द ही बदल सकता है क्योंकि व्हाट्सऐप, व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन पेश करना चाहता है.

रिपोर्ट के अनुसार, पेड सब्सक्रिप्शन व्हाट्सऐप बिजनेस यूजर्स को एक व्हाट्सऐप अकाउंट से 10 डिवाइस तक कनेक्ट करने की सुविधा देगा, जिससे बिजनेस के लिए अपने ग्राहकों से जुड़ना आसान हो जाएगा क्योंकि नए कर्मचारी अपने फोन पर एक ही अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे.

फिलहाल, यह पता नहीं है कि मेंबरशिप अकाउंट में अन्य फीचर्स आएंगे या नहीं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप सब्सक्रिप्शन प्लान को और ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए कई अन्य फीचर्स पेश करेगा. यहां तक ​​​​कि इसकी कीमत और सब्सक्रिप्शन पीरिएड के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. यह एक बार की मेंबरशिप फीस के साथ आएगा या फिर मंथली या ईयरली फीस देने की जरूरत है, तो इसकी जानकारी नहीं है. मेंबरशिप शायद व्हाट्सऐप बिजनेस तक ही सीमित होगी और नियमित व्हाट्सऐप यूजर्स को यह ऑप्शन नहीं मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung के स्मार्टफोन में वाईफाई कॉलिंग कसे करें चालू और बंद, ये रहा पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Google Pay अकाउंट को कैसे करें हमेशा के लिए बंद, ये रहा स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget