एक्सप्लोरर

WhatsApp scam: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ स्कैम, गंवाए 42 लाख; वॉट्सऐप पर इस तरह हुआ पूरा खेल

WhatsApp scam: IT कंपनी में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगों ने ऐसा घुमाया कि वह अपनी मेहनत से कमाए 42 लाख रुपये गंवा बैठा. स्कैम की शुरुआत वॉट्सऐप से हुई.

WhatsApp scam: साइबर क्राइम के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स पढ़े-लिखे लोगों को भी बड़े ही आसानी से अपने जाल में फंसा रहे हैं. ताजा मामला गुरुग्राम का है जहां एक IT कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ठगों की बातों में आकर अपने 42 लाख रुपये गंवा दिए.

ऐसे हुआ स्कैम 

पुलिस कंप्लेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि स्कैम की शुरुआत 24 मार्च को हुई जब उसके पास वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया जिसमें एडिशनल इनकम कमाने की बात कही गई थी. इंजीनियर ने मैसेज को फॉलो किया जिसमे वीडियो को लाइक कर इनकम होने की बात कही गई. ठगों ने इंजिनियर को पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा ताकि उन्हें अच्छा रिटर्न मिले. इसपर इंजीनियर राजी हो गया और फिर एक दिव्या नाम की लड़की ने इंजीनियर को एक टेलीग्राम ग्रुप में एड किया जहां उससे पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 42,31,600 रुपये इन्वेस्ट किए. इसमें से कुछ पैसे उसने अपनी पत्नी के अकाउंट से भी ट्रांसफर किए. इन्वेस्ट करने के बाद ग्रुप में अंकित, भूमि, हर्ष और कमल नाम के व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बताया कि उसका पैसा अच्छा रिटर्न दे रहा है और उन्होंने 69 लाख रुपये कमा लिए हैं. जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैसे निकालने की  कोशिश की तो वह ऐसा नहीं पाए. इसके बाद ठगों ने 11,000 रुपये और सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इन्वेस्ट करने के लिए कहें ताकि पैसे रिटर्न आ सकें. 

ये बात सुनते ही उन्हें यकीन हुआ कि वह किसी स्कैम का शिकार हो गए हैं. इंजीनियर ने फिर मेसेजेस अवॉइड किए और पुलिस थाने में सभी के खिलाफ FIR दर्ज की.      

वॉट्सऐप पर ऐसे हो रहा स्कैम 

वॉट्सऐप पर न केवल विदेशी नंबरों से लोगों को कॉल या एमएमएस आ रहे हैं बल्कि भारतीय नंबरों से भी लोगों को स्कैम से जुड़े मैसेज आ रहे हैं. इन मैसेज की शुरुआत ऐसे होती है.

 "हाय, आप कैसे हैं?" 
"मैं आपको उस नौकरी के बारे में थोड़ा बताऊंगा जो हम आपको प्रदान करते हैं'
'आपको करना कुछ नहीं है बस यूट्यूब वीडियोज को लाइक करना है और दिन के आप 8 हजार तक कमा सकते हैं' क्योकि इसमें पैसे देने की कोई बात नहीं होती इसलिए व्यक्ति इस ट्रैप में फस जाता है और फिर अपने पैसे ठगों के हाथ चढ़ा देता है. यदि आप रिप्लाई NO भी करते हैं तो तब भी आपको इस तरह का मैसेज अंत में फसाने के लिए भेजा जाएगा-

'आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, मैं......  कंपनी की स्टेसी जॉनसन एचआर हूं और में आपको उस काम के बारे में बताना चाउंगा जो हम आपको प्रदान करते हैं,आपको कुछ भी पेमेंट करने की आवश्यकता नहीं है और ये एकदम फ्री है. आपको केवल YouTube वीडियो को लाइक करना है और हमें एक स्क्रीनशॉट भेजना है. हम आपको 150 का भुगतान करेंगे,एक बार जब आप दिए गए सभी कार्यों पर LIKE क्लिक करते हैं तो आप प्रति दिन 8000 रुपये तक कमा सकते हैं, क्या आप इसे आज़माना चाहते हैं? ये मैसेज देखकर कुछ लोग बातों में जाते हैं और अपना पैसा गवा देते हैं.

खुद को ऐसे रखें सेफ 

  • इंटरनेट पर कभी भी किसी अनजान लिंक या मैसेज पर भरोशा न करें
  • किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी डिटेल्स किसी भी हालत में न दें 
  • लेने-देने या पैसे कमाने की बात पर अगर कोई घूम फिर के आता है तो समझ जाएं कि ये फ्रॉड है
  • अनजान नंबर से मैसेज या कॉल आने पर उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें, ये तब करें जब आपको उस व्यक्ति पर शक हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget