एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स को WhatsApp ने दिया नया फीचर, चैटिंग करने में अब आएगा और मजा 

WhatsApp Sticker: वॉट्सऐप ने iPhone यूजर्स को एक नया फीचर दिया है. इसकी जानकारी कंपनी ने एक्स पोस्ट के जरिए शेयर की है. इस फीचर से लोगों का चैटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने वाला है.

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी वॉट्सऐप ने iPhone यूजर्स को एक नया फीचर दिया है जिससे लोगों का चैटिंग एक्सपीरियंस और शानदार होने वाला है. दरअसल, कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए कस्टम स्टिकर बनाने का फीचर रोलआउट किया है, साथ ही यूजर्स स्टिकर को एडिट भी कर सकते हैं. iOS यूजर्स अपनी गैलरी से किसी भी फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं. स्टिकर में बदलने के बाद यूजर्स इसमें टेक्स्ट, इमोजी आदि लगाकर इसे और भी क्रिएटिव बना सकते हैं.

वैसे iPhone यूजर्स को iOS 16 में पहले से फोटो को बैकग्राउंड से अलग कर ड्राप करने की सुविधा मिलती है. इससे iPhone यूजर्स किसी भी फोटो को एक स्टिकर में बदल सकते हैं. हालांकि अभी तक फोटो को केवल स्टिकर में बदलने का ऑप्शन उनके पास था. लेकिन अब नए अपडेट के बाद यूजर्स पुराने स्टिकर को एडिट करने के साथ-साथ नए में भी बदलाव कर सकते हैं. नया फीचर चैटिंग एक्सपीरियंस को बदलने में मदद करने वाला है और एक नया फील लोगों को प्रदान करने वाला है.

फिलहाल ये अपडेट फेज मैनर में रिलीज हो रहा है जो धीरे-धीरे सभी iPhone यूजर्स को मिलने लगेगा.

फोटो से स्टिकर बनाना है एकदम आसान 

किसी भी फोटो को स्टिकर में बदलने के लिए आपको सबसे पहले किसी चैट में चले जाना है. यहां स्टिकर के ऑप्शन में आकर प्लस के आइकॉन पर क्लिक करें और गैलरी से कोई भी फोटो चुन लें जिसे आप स्टिकर के रूप में बदलना चाहते हैं. इसके बाद फोटो से बैकग्राउंड को हटाएं और इसमें टेक्स्ट, इमोजी आदि अपने हिसाब से एड करें. इसके बाद स्टिकर को चैट में सेंड कर दें. इस तरह आप किसी भी फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं.

फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये फीचर कब रोलआउट होगा. हो सकता है आने वाले समय में कंपनी इसे एंड्रॉइड यूजर्स को भी दे. इस नए फीचर से थर्ड पार्टी ऐप्स पर लोगों की निर्भरता खत्म होगी और वे अपनी पसंद की फोटो को स्टिकर में आसानी से बदल पाएंगे.   

यह भी पढ़ें:

Realme GT 5 Pro: भारत में जल्द लॉन्च होगा यह धांसू फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget