एक्सप्लोरर

गूगल मीट और जूम की तरह अब WhatsApp में कॉल शेड्यूल की मिलेगी सुविधा, ऐसे काम करेगा फीचर

​वॉट्सऐप लोगों को ऐप पर कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देने जा रही है. नए फीचर के आने के बाद यूजर्स के पास जूम या गूगल मीट जैसे वॉट्सऐप पर कॉल शेड्यूल करने का ऑप्शन मिल जाएगा.

WhatsApp Feature: ​वॉट्सऐप अपने प्लेटफार्म को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स पेश करता रहता है. अभी भी ​वॉट्सऐप कई फीचर्स पर काम कर रहा है. अब  कंपनी एक ऐसा फीचर डेवलप कर रही है जिससे आप ओरिजनल क्वालिटी में इमेज शेयर कर पाएंगे. दरअसल, WaBetaInfo की रिपोर्ट से पता चला है कि ​वॉट्सऐप अब आपको कॉल शेड्यूल करने की सुविधा भी देगा. इतना ही नहीं, WaBetaInfo ने यह भी खुलासा किया कि ​वॉट्सऐप वॉयस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने की भी सुविधा देगा. आइए डिटेल जानते हैं. 

​वॉट्सऐप का कॉल शेड्यूल फीचर
कई लोग ​वॉट्सऐप का इस्तेमाल ऑफिशियल और पर्सनल कॉल के लिए करते हैं. अब कंपनी लोगों को ऐप पर कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देने जा रही है. नए फीचर के आने के बाद यूजर्स के पास जूम या गूगल मीट जैसे ​वॉट्सऐप पर कॉल शेड्यूल करने का ऑप्शन मिल जाएगा. वैसे ​वॉट्सऐप का संवाद के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है. इस फीचर के जुड़ने से लगता है कि मेटा बाकी ऐप्स को कड़ी टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है. हालाँकि कॉल रिकॉर्ड करने जैसी कुछ जरूरी सुविधाएँ अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह अभी तक ​वॉट्सऐप में अवेलेबल नहीं हैं. 

फीचर ऐसे करेगा काम
WaBetaInfo ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिससे पता चला है कि आने वाले समय में ​वॉट्सऐप में हमें कॉल शेड्यूल फीचर मिलेगा. रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिससे पता चलता है कि जब आप कॉल बटन पर टैप करेंगे तो प्लेटफॉर्म पर एक शेड्यूल ऑप्शन शो होगा. अगर आप शेड्यूल कॉल पर टैप करते हैं, तो ​वॉट्सऐप आपको टाइटल, डेट और टाइम सहित तीन ऑप्शन शो करेगा. डिटेल भरने के बाद आपको “क्रिएट” बटन पर टैप करना होगा. कॉल शेड्यूल होने के बाद, ​वॉट्सऐप मीटिंग में भाग लेने वालों को अलर्ट भेजेगा. कॉल शुरू होने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन भी मिलेगा. 

यह भी पढ़ें - Twitter : जिन यूजर्स के पास पहले से ब्लू टिक है उनका क्या होगा? 900 रुपये में आपको क्या-क्या देगा ट्विटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया
सड़क पर विपक्ष..Gyanesh Kumar देंगे इस्तीफा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget