एक्सप्लोरर

Whatsapp पर ये कंपनी मुफ्त में दे रही है बियर, पीने के चक्कर में साफ हो सकता है आपका पर्सनल डेटा

हेनेकेन बियर कंपनी की तरफ से एक फेक मैसेज को भेजा जा रहा है जिसमें मुफ्त में बियर पीने की बात है. ऐसे में कंपनी ने ये दावा किया है कि इसके चक्कर में न पड़े नहीं तो हो सकता है आपका पर्सनल डेटा साफ.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. ऐसे में सभी देशों ने लॉकडाउन का एलान कर दिया है. इसी को देखते हुए सभी अपने अपने घरों में बंद हैं. लेकिन यहां यूजर्स को स्कैम कर शिकार बनाने वाले काफी एक्टिव हो गए हैं जिसमें बैंक और दूसरे मैसेज प्लेटफॉर्म के जरिए मैसेज भेजकर लोगों को चुना लगाने का काम चल रहा है. इस बीच अब व्हॉट्सएप स्कैम भी सामने आ रहा है जहां लोगों के अकाउंट में मैसेज भेजकर उनके पर्सनल डेटा पर हाथ मारा जा रहा है.

सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आज कल खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को मुफ्त बियर देने की बात कही जा रही है. इस मैसेज को लोगों के अकाउंट तक पहुंचा कर ये कहा जा रहा है कि सर्वे भरने पर यूजर्स को हेनेकेन कंपनी की तरफ से 4 बियर के कैंस दिए जाएंगे और वो भी मुफ्त में.

धोखा देने वाले लोगों ने स्कैम के मैसेज को इस तरह से बनाया है जिससे वो ओरिजिनल लगे. ऐसे में मैसेज के अंदर आपको एक सर्वे को पूरा करने को कहा जाएगा जहां आपको अपनी निजी जानकारी देनी होगी. जैसे ही आप कंपनी को अपनी निजी जानकारी देकर सर्वे को सब्मिट करेंगे ठीक कुछ समय बाद ही आपके पर्सनल डेटा पर अटैक शुरू हो जाएगा और आपके पता चलने से पहले ही हैकर्स आपका पूरा डेटा साफ कर देंगे.

बता दें कि हेनेकेन की तरफ से पहले ही ये पुष्टि की जा चुकी है कि कंपनी इस तरह का कोई सर्वे नहीं करवा रही है और ये पूरी तरह से फेक है. जानकारी के लिए बता दें कि इन अटैक्स को फिशिंग भी कहा जाता है जहां स्कैम करने वाले लोग आपको एक मैसेज के तहत अपनी जाल में फंसाते हैं, कंपनी ने अपने जवाब में कहा, 'हां, यह एक स्कैम है. प्लीज इसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें और इसे हमारी जानकारी में लाने के लिए धन्यवाद.'

कैस बचें ऐसे स्कैम से

ऐसे धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे पहले किसी भी फॉरवर्ड लिंक पर क्लिक न करें. पहले उसकी जांच पड़ताल करें, उसे अच्छे तरीके से पढ़ें और पता करें कि वो कंपनी का ऑफिशियल लिंक है या नहीं. ऐसा करने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं. अगर आपने लिंक गलती से खोल भी दिया तो किसी भी हालत में अपनी निजी जानकारी न दें और न ही भरें. ऐसे मैसेज और धोखा देना वाले लोगों से बचे और सुरक्षित रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget