एक्सप्लोरर

WhatsApp Feature: iOS और एंड्रॉयड डिवाइस में व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? इन स्टेप्स को करें फॉलो

WhatsApp Call Recording: आजकल दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स कॉलिंग के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है. आइए हम बताते हैं कैसे?

WhatsApp Call Recording: आजकल लोग व्हाट्सऐप के जरिए कॉल करना पसंद करते हैं. व्हाट्सऐप लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ कॉलिंग की सुविधा मुहैया कराते हैं, जिसकी वजह से लोग अक्सर व्हाट्सऐप के जरिए कॉल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है. आइए हम आपको एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं.

एंड्रॉयड में व्हाट्सऐप वॉयस कॉल रिकॉर्ड कैसे करें?

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर खोलें और Call Recorder: Cube ACR" ऐप को सर्च करें.

स्टेप 2: इस ऐप को डाउनलोड करके फोन में ओपन करें.

स्टेप 3: अब व्हाट्सऐप में जाएं और किसी को कॉल करें या किसी का कॉल रिसीव करें.

स्टेप 4: कॉल के दौरान, आपको "Cube Call" का एक विडजेट दिखाई देगा. अगर आपको स्क्रीन पर यह ना दिखाई दे, तो आप Cube Call ऐप को खोलें और फिर वॉयस कॉल के लिए "Force VoIP Call" के ऑप्शन को सिलेक्ट करें.

स्टेप 5: उसके बाद यह ऐप अपने आप ही व्हाट्सऐप वॉयस कॉल रिकॉर्ड कर लेगा और उस ऑडियो फाइल को आपके डिवाइस के इंटरनल मेमोरी में सेव कर देगा.

iPhone में व्हाट्सऐप वॉयस कॉल कैसे रिकॉर्ड करें?

स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मैक में QuickTime ऐप को डाउनलोड करना होगा. यह बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध होता है.

स्टेप 2: अब आप अपने आईफोन को मैक से कनेक्ट करें और फिर QuickTime ऐप को ओपन करें.

स्टेप 3: "File" ऑप्शन में जाएं और "New Audio Recording" का ऑप्शन चुनें.

स्टेप 4: अब आप अपने iPhone को रिकॉर्डिंग डिवाइस के तौर पर चुनें और QuickTime ऐप में दिख रहे Record के ऑप्शन को क्लिक करें.

स्टेप 5: अब आईफोन से व्हाट्सऐप कॉल करें और एड यूज़र आइकन पर क्लिक करें.

स्टेप 6: अब आप उस इंसान को कॉल करें, जिसके कॉल को आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं. आपकी वॉयस कॉल अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगी और उसकी ऑडियो फाइल आपके मैक में सेव हो जाएगी.

इस बात का रखें खास ख्याल

आपको बता दें कि किसी के भी फोन कॉल को रिकॉर्ड करना आवश्यक रूप से कानूनी नहीं है, किसी को भी रिकॉर्ड करने से पहले अपने स्टेट के नियम और कानूनों को चेक करें. अगर आपको इसकी पक्की जानकारी नहीं है कि तो किसी के भी कॉल को रिकॉर्ड करने से पहले उससे इसकी अनुमति जरूर मांगे.

यह भी पढ़ें:

Fintech Festival India 2024: टेक्नोलॉजी में भारत वर्ल्ड लीडर बन सकता है: अश्विनी वैष्णव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget