एक्सप्लोरर

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, आपका पासवर्ड जानने के बाद भी कोई पढ़ नहीं पाएगा पर्सनल मैसेज

WhatsApp Chat Lock: व्हाट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी को सीक्रेट रखने के लिए अपने चैट लॉक फीचर को और भी ज्यादा मजबूत बना दिया है. आइए हम आपको इस फीचर की खासियत बताते हैं.

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने ऐप में रोज किसी ना किसी नए फीचर को पेश करते रहता है, ताकि उनके यूजर्स व्हाट्सऐप के प्रति हमेशा आकर्षित रहे. सोशल मीडिया और इंटरनेट की इस आधुनिक दुनिया में यूजर्स को सबसे ज्यादा डर अपनी प्राइवेसी का होता है.

ज्यादातर यूजर्स अपनी प्राइवेसी के साथ समझौता करना पसंद नहीं करते. व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी को सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही कई खास फीचर्स पेश कर रखे हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने अपने उन फीचर्स में एक और लॉक लगाने का इंतजाम कर लिया है.

व्हाट्सऐप का नया फीचर

दरअसल, व्हाट्सऐप में चैट लॉक नाम का एक फीचर है, जो आपके मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप चैट को लॉक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब है कि अगर किसी अन्य इंसान को अपने फोन का पासवर्ड पता है तब भी वह आपका व्हाट्सऐप नहीं खोल पाएगा. हालांकि, इसके लिए आपको अपने फोन में चैट लॉक की सेटिंग को एक्टिवेट करनी होगी.

अब व्हाट्सऐप ने इस चैट लॉक सेटिंग को मोबाइल डिवाइस के साथ-साथ आपके व्हाट्सऐप लिंक्ड डिवाइस में भी उपलब्ध करवा दिया है. इसका मतलब है कि अभी तक चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल सिर्फ एक ही डिवाइस यानी यूजर्स के प्राइमरी व्हाट्सऐप डिवाइस पर किया जाता था, लेकिन अब यूजर्स अपने प्राइमरी व्हाट्सऐप डिवाइस में चैट लॉक चालू करेंगे तो उनके दूसरे डिवाइस यानी लैपटॉप या टैबलेट में भी उनके व्हाट्सऐप अकाउंट पर चैट लॉक लग जाएगा.

हर डिवाइस पर अपने-आप लगेगा लॉक

इसे आसान शब्दों में समझें तो यूजर्स अपने मेन व्हाट्सऐप डिवाइस में चैट लॉक लगाएंगे तो आपके बाकी सभी डिवाइस में चल रहे उस व्हाट्सऐप अकाउंट पर भी अपने-आप चैट लॉक लग जाएगा. यह काफी काम का फीचर है, क्योंकि अभी तक यूजर्स अपने मेन डिवाइस में तो चैट लॉक लगा देते थे, लेकिन  फिर भी उन्हें अपने अन्य डिवाइस के जरिए व्हाट्सऐप प्राइवेसी लीक होने का डर लगा रहता है. अब लोगों को ऐसा डर नहीं लगेगा, क्योंकि उनके सभी डिवाइस पर लॉक जाएंगे. इस फीचर का बीटा वर्ज़न एंड्रॉयड डिवाइस के लिए लागू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Nokia की नई शुरुआत, 2024 में 17 से ज्यादा फोन होंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
दिशा सालियान मौत मामले होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश
दिशा सालियान मौत मामले होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक, देखें लिस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक, देखें लिस्ट
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
Embed widget