एक्सप्लोरर

WhatsApp पर हाई क्वालिटी फोटो भी कर सकेंगे शेयर, कंपनी ला रही है नया फीचर, जानें पूरी डिटेल

WhatsApp यूजर्स को कुछ हफ्तों में यह नया फीचर मिल सकता है. यह फीचर फिलहाल सिर्फ चैटिंग के दौरान फोटो शेयरिंग तक के लिए ही सीमित है.

दुनिया के सबसे बड़े मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर आप हाई क्वालिटी फोटो भी शेयर कर सकेंगे. व्हाट्सऐप बीटा वर्जन (WhatsApp beta version) पर फिलहाल इस सुविधा का ट्रायल हुआ है. कंपनी अपने इस लेटेस्ट वर्जन के जरिये यूजर्स के फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस को खास बनाने की तैयारी कर रही है. gizmochina की खबर के मुताबिक, यह बीटा (WhatsApp beta) अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप के जरिये यूजर्स को हाई क्वालिटी (HD) फोटो शेयर करने की इजाजत दे रहा है, जिसमें फोटो की ऑरिजिनल डाइमेंशंस पर कोई असर नहीं पड़ता है.

आम यूजर्स को कुछ हफ्तों में मिलेगी सुविधा

खबर के मुताबिक, हालांकि यह रोल आउट फिलहाल बीटा टेस्टर्स तक ही लिमिटेड है. आम यूजर्स को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. बताया यह भी जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में यूजर्स को इस सुविधा का फायदा मिलने लगेगा. यह व्हाट्सऐप बीटा अपडेट फिलहाल iOS 23.11.0.76 और Android 2.23.12.13 वर्जन में फोटो क्वालिटी को मैनेज करने के लिए नए ऑप्शन उपलब्ध करा रहा है. इसमें जब यूजर्स को फोटो शेयर करना होगा तो उन्हें HD ऑप्शन सलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा.

फोटो डाइमेंशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा

यहां यह गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर शेयरिंग के दौरान फोटो डाइमेंशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. हां, लाइट कम्प्रेशन फोटो पर लागू रहेगा ताकि फोटो के जाते समय उसकी विजुअल क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट बना रहे. हाई क्वालिटी फोटो शेयरिंग फीचर जब एक्टिवेट होगा, जब यूजर बड़ी साइज वाली फोटो को सलेक्ट करेगा. डिफॉल्ट सेटिंग्स Standard quality पर ही रहेगा. जब यूजर को हाई क्वालिटी फोटो शेयर करनी होगी तो उसे हर बार HD option मैनुअली ही सलेक्ट करना होगा. जब फोटो को हाई क्वालिटी ऑप्शन के साथ सेंट किया जाएगा तो इस पर स्पेशल टैग लगा होगा. इससे फोटो पाने वाले के लिए यह समझना आसान होगा कि यह फोटो क्वालिटी वाली है.

स्टेटस अपडेट या वीडियो शेयरिंग के लिए अभी नहीं

आपको यहां बता दें, फिलहाल यह फीचर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर कन्वर्सेशंस के दौरान फोटो शेयरिंग तक ही सीमित है. हाई क्वालिटी फोटो के साथ स्टेटस अपडेट या वीडियो शेयरिंग के लिए फिलहाल यह फीचर नहीं होगा. हाई क्वालिटी में वीडियो सेंडिंग के लिए अभी भी उन्हें डॉक्यूमेंट्स के तौर पर ही भेजना होगा. हालांकि व्हाट्सऐप अपने मीडिया शेयरिंग को और शानदार बनाने पर सक्रियता से काम कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह सीमाएं भी दूर हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें

Facebook अकाउंट को वेरिफाइड कराने की सुविधा भारत में भी शुरू, हर महीने देना होगा इतना चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget