एक्सप्लोरर

Internet Ban: अगर महीने भर बैन रहे मोबाइल इंटरनेट तो क्या होगा, क्या टेलीकॉम कंपनियां बिल में देंगी छूट?

Mobile Internet Ban: अगर एक महीने के लिए इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो जाए तो क्या होगा? क्या टेलीकॉम कंपनियों ऐसी परिस्थितियों में अपने ग्राहकों को छूट दे सकती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Mobile Internet: आजकल स्मार्टफोन और इंटरनेट का जमाना है. आज के दौर में ऐसा वक्त आ गया है कि पूरी दुनिया के ज्यादातर लोग अपना पेट भरना यानी भोजन करना तक भूल सकते हैं, लेकिन मोबाइल फोन चलाना या इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ सकते.

फोन और इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा के लिए दो बेहद जरूरी चीज बन चुकी है. यही कारण है कि आजकल अगर किसी कारण वश थोड़ी देर के लिए भी इंटरनेट सेवाएं बाधित हो जाती है या रुक जाती हैं, तो लोग परेशान हो जाते हैं और कई लोगों को तो बैचेनी और घबराहट भी होने लगती है.

इंटरनेट बंद होने पर क्या होगा?

पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में भारत के कई राज्यों के कई शहरों में अलग-अलग कारणों से इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है, जिसने लोगों के जीवन और कामकाज पर काफी और अच्छा-खासा असर डाला है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पूरे महीने इंटरनेट सेवा बंद हो जाए, तो क्या टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बिल में छूट देंगी. आइए हम इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

क्या कहते हैं नियम?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको भारतीय दूरसंचार मंत्रालय के इस नियम को जानना और समझना होगा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नियमों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां उन ग्राहकों को बिल में छूट देने के लिए बाध्य हैं, जिन्हें सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ता है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के मुताबिक अगर किसी क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक इंटरनेट सर्विस बंद रहती है तो  तो ग्राहकों को 25% तक की छूट मिलनी चाहिए.

क्या मिलेगी छूट?

हालांकि, इस नियम के लागू होने का इंतजार करने से पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI के नियम सिर्फ उन मामलों पर लागू होते हैं, जहां सेवाएं तकनीकी खराबी या अन्य अप्रत्याशित कारणों से बाधित होती हैं. यदि किसी क्षेत्र में सरकार द्वारा मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर बैन लगाया जाता है, तो उसेTRAI के नियमों के तहत सेवा व्यवधान नहीं माना जाएगा. इसका मतलब है कि, ऐसी स्थिति में टेलीकॉम कंपनियां को ग्राहकों को बिल में छूट देने के लिए बाध्य नहीं हैं.

क्या कर सकते हैं ग्राहक?

  • ग्राहक अपनी संबंधित टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर सकते हैं और सेवा में व्यवधान के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
  • ग्राहक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
  • ग्राहक एक्स (पुराना नाम ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी आवाज उठा सकते हैं और टेलीकॉम कंपनियों पर दबाव डाल सकते हैं.
  • यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपनी नीति के तहत कुछ मामलों में छूट दे सकती हैं, भले ही वे TRAI के नियमों के तहत बाध्य न हों.

इस बात का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए कुछ चुनिंदा नियमों के अलावा यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे महीने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहने पर टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बिल में छूट देंगी या नहीं देंगी, और अगर देंगी तो किन-किन परिस्थितियों में देंगी. अगर किसी ग्राहक के साथ ऐसी कोई समस्या है, तो उन्हें खुद टेलीकॉम कंपनियों और TRAI के समक्ष खुद अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए और उचित समाधान की मांग करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे बड़ी-बड़ी फाइल्स, WhatsApp पर आ रहा बड़े काम का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tech Gadgets: नींद में भी हुई कोई दिक्कत तो सिग्नल देकर उठाएंगे ये गैजेट्स, आज ही कर ऑनलाइन कर लें ऑर्डर
नींद में भी हुई कोई दिक्कत तो सिग्नल देकर उठाएंगे ये गैजेट्स, आज ही कर ऑनलाइन कर लें ऑर्डर
क्या सरकार कभी भी कर सकती है इंटरनेट शटडाउन? जानिए क्या कहते हैं नियम-कानून
क्या सरकार कभी भी कर सकती है इंटरनेट शटडाउन? जानिए क्या कहते हैं नियम-कानून
जब जंतर-मंतर पर नहीं चल रहा इंटरनेट तो किन Apps से मैसेज भेज रहे CJP प्रोटेस्टर, कौन-सी टेक्नोलॉजी कर रही काम?
जब जंतर-मंतर पर नहीं चल रहा इंटरनेट तो किन Apps से मैसेज भेज रहे CJP प्रोटेस्टर, कौन-सी टेक्नोलॉजी कर रही काम?
इशारे से चलेंगे सैमसंग के स्मार्ट चश्मे, रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
इशारे से चलेंगे सैमसंग के स्मार्ट चश्मे, रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget