एक्सप्लोरर

क्या होता है UPI फ्रॉड, जानें इससे खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

UPI से पेमेंट करना काफी सुविधाजनक है लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठाकर लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं. हमें ये जानने की जरूरत है कि इसके जरिए फ्रॉड आखिर होता कैसे है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

नई दिल्ली: इंटरनेट ने जहां हमारी जिंदगी बेहद आसान बना दी है. हम घर बैठे मोबाइल पर ज्यादातर काम कर सकते हैं. आसानी से किसी को भी भुगतान कर सकते हैं. लेकिन जहां इसके कई फायदे हैं वहीं इसके कई नुकसान भी हैं. इन दिनों यूपीआई फ्रॉड लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लोग पैसे लेने या फिर देने के नाम पर यूपीआई फ्रॉड करके खातों में से लाखों रुपये कब साफ कर देते हैं पता ही नहीं चलता.

हाल ही में एक आईएएफ अधिकारी ने यूपीआई फ्रॉड के जाल में फंसकर अपने 75,000 रुपये गंवा दिए. घोटाला तब हुआ जब वह अपने पुराने फर्नीचर बेचने की कोशिश कर रहा था. खरीदार ने खुद को सीआईएसएफ अधिकारी के रूप में पेश किया और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का अनुरोध करते हुए दावा किया कि वह एक दूरस्थ गांव में रहता है और व्यक्ति को नकद भुगतान नहीं कर सकता है. इस जालसाज ने अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते से 75,000 रुपये साफ कर दिए. ऐसे न जाने कितने अनगिनत लोग हैं जो इन जालसाजों का शिकार बन जाते हैं.

कैसे होता है UPI फ्रॉड

इसकी शुरुआत तब होती है जब कोई आपसे बार-बार कैश की बजाए यूपीआई से पेमेंट करने के लिए कहे. कई बार ये जालसाज रिक्वेस्ट मनी का लिंक मैसेज के जरिए भेजते हैं और जैसे ही इस पर आप क्लिक करते हैं तो ये आपके अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं.

OTP और UPI Pin के जरिए भी होता है फ्रॉड

अक्सर ये जालसाज पेमेंट के दौरान बातों ही बातों वन टाइम पासवर्ड और यूपीआई पिन मांग लेते हैं. ओटीपी और यूपीआई पिन मिलने के बाद किसी भी खाते से रुपये निकालना आसान हो जाता है. ध्यान रहे कभी भी पैसे ट्रांसफर करने के लिए सामने वाले को आपके ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती किसी को भी ओटीपी या यूपीआई पिन नहीं बताएं.

इन फ्रॉड से कैसे बचें

जरूरी नहीं है कि हमेशा Google play store या फिर Apple store पर एक यूपीआई ऐप सही हो. ऐसे किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें, उसके रिव्यू पढ़ लें और किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट से ऐसे ऐप डाउनलोड ना करें. साथ ही कभी भी किसी के भी साथ अपने अकाउंट की डीटेल, ओटीपी, यूपीआई पिन शेयर ना करें किसी भी कीमत पर क्योंकि जब कोई आपसे पैसे लेता है या फिर आपके अकाउंट में पैसे डालता है तो उसे किसी ओटीपी, यूपीआई पिन की जरूरत नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें

गूगल ने टिक टॉक की नेगेटिव रेटिंग्स को कम किया, इसलिए उठाया यह कदम लॉकडाउन में चमकी ऑनलाइन गेम्स इंडस्ट्री, कमाई में 10 फीसद इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget