एक्सप्लोरर

क्या है ऑपरेशन 'स्पाइडर वेब': 20 साल पुराने सॉफ्टवेयर से यूक्रेन ने कैसे किया रूस पर चौंकाने वाला हमला

ऑपरेशन स्पाइडर वेब न सिर्फ रूस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है, बल्कि ये भविष्य की जंगों का चेहरा भी दिखाता है. जहां सस्ते, पुराने और ओपन-सोर्स टूल्स से भी हाई-सिक्योरिटी टारगेट्स को निशाना बनाया जा सकता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर तकनीक ने बड़ा मोड़ लिया है. इस बार यूक्रेन ने रूस के भीतर एक ऐसा हमला किया, जिसने दुनिया को चौंका दिया. इस ऑपरेशन का नाम था 'स्पाइडर वेब' . इस ऑपरेशन की खास बात यह है कि इसमें किसी लेटेस्ट या महंगे मिलिट्री सॉफ्टवेयर का नहीं, बल्कि लगभग 20 साल पुराने एक ओपन-सोर्स ऑटोपायलट सिस्टम 'ArduPilot' का इस्तेमाल किया गया.

यूक्रेन ने इस ऑपरेशन के जरिए रूस के तीन बेहद महत्वपूर्ण और गहराई में स्थित एयरबेस, बेलाया, ओलेन्या और इवानोवो पर हमला किया, जहां रूस के लॉन्ग-रेंज बमवर्षक और क्रूज मिसाइल कैरियर्स तैनात थे.

इस हमले में कुल 117 स्वचालित ड्रोन शामिल थे, जिन्हें चुपके से रूसी सीमा के भीतर छिपा दिया गया था और ऑपरेशन के समय ट्रिगर करके लॉन्च किया गया.

ऑपरेशन की खास बातें:

  • लगभग 34% रूसी स्ट्रैटेजिक बमवर्षक विमानों को किया गया तबाह
  • ArduPilot सॉफ्टवेयर से ड्रोन को ऑटोनॉमस तरीके से कंट्रोल किया गया
  • Starlink जैसे सैटेलाइट सिस्टम्स की जगह लोकल मोबाइल नेटवर्क और बेसिक हार्डवेयर (जैसे Raspberry Pi) का इस्तेमाल
  • ऑपरेशन की प्लानिंग एक साल से ज्यादा समय तक की गई थी
  • इसे तीन टाइम जोन्स में एक साथ अंजाम दिया गया

क्यों है यह ऑपरेशन खास?

यह दिखाता है कि सस्ता, पुराना और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी भी सही रणनीति से बड़ी सैन्य ताकतों को चौंका सकती है. यह युद्ध के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश करता है कि छोटे लेकिन स्मार्ट हथियार भी बड़ी तबाही लाई जा सकती है.                                                                                                                                                                      

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget