एक्सप्लोरर

Facebook Protect: भारत समेत दूसरे देशों में मिलेगा फेसबुक प्रोटेक्ट, इन अकाउंट्स को मिलेगी अलग से प्रोटेक्शन

Facebook Security: अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा हाई रिस्क वाले फेसबुक अकाउंट इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं. उनमें से लगभग 9,50,000 अकाउंट को 2FA के लिए एनरॉल किया गया है.

Facebook Protect Feature: फेसबुक हाई रिस्क वाले अकाउंट्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया प्रोग्राम लेकर आया है जिसका नाम है, फेसबुक प्रोटेक्ट (Facebook Protect). अब भारत समेत इसे दूसरे देशों में इसे चलाया जाएगा. इसे पहली बार अमेरिका में 2018 में टेस्ट किया गया था और यूएस 2020 के चुनावों के दौरान इसका बड़े स्तर पर विस्तार किया गया था. कंपनी की योजना साल के अंत तक इसे लगभग 50 देशों में लागू करने की है.

फेसबुक के हैड ऑफ सिक्योरिटी नथानिएल ग्लीचर के मुताबिक, "फेसबुक प्रोटेक्ट उन लोगों के लिए एक सिक्योरिटी प्रोग्राम है जो हैकर्स या दूसरे खतरों के टारगेट पर होने की संभावना रखते हैं. इनमें मानवाधिकार से जुड़े लोग, पत्रकार, एक्टिविस्ट और वो लोग जो अक्सर पब्लिक डिबेट के सेंटर में होते हैं, इसमें शामिल हैं. वे सरकारों और कंपनियों को जवाबदेह ठहराते हैं.”

साइबर अटैक से बचाएगा

फेसबुक प्रोटेक्ट के पार्ट के रूप में, जो यूजर इन ग्रुप में आते हैं, उन्हें जल्द ही फेसबुक से 'फेसबुक प्रोटेक्ट' विकल्प चालू करने के लिए कहने वाला एक ऑप्शन दिखाई देने लगेगा. यह प्रोग्राम उनके अकाउंट्स को साइबर अटैक से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह भी जरूरी है कि यूजर्स अपने अकाउंट के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें. 2FA के बाद अकाउंट लॉगिन करने के लिए SMS या फिर थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से OTP की जरूरत होगी. फेसबुक प्रोटेक्ट अतिरिक्त सुरक्षा के लिए उनके अकाउंट मॉनिटर भी करता है.

फेसबुक प्रोटेक्ट एक अकाउंट के लिए सिर्फ 2FA को ऑन करने से कहीं ज्यादा है. नथानिएल ग्लीचर के मुताबिक, "वहां ज्यादा ऑटोमेटिड सिक्योरिटी है जो हम इन अकाउंट की सुरक्षा के लिए बैकएंड पर करते हैं. यह अतिरिक्त डिटेक्शन मैकेनिज्म है जिसे हमारे सिस्टम और टीम चलाते हैं. इस प्रोग्राम के अकाउंट्स को हमारे सिस्टम के भीतर फ्लैग किया जाता है ताकि हमारे इन्वेस्टिगेटर देखें".

उन्होंने खुलासा किया कि अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा हाई रिस्क वाले फेसबुक अकाउंट इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं. उनमें से लगभग 9,50,000 अकाउंट को 2FA के लिए एनरॉल किया गया है.

यह भी पढ़ें: Best Camera Phone: 15 हजार रुपये तक की रेंज में ये हैं 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले शानदार स्मार्टफोन

Jio, Airtel, Vi Recharge plan: 100 रुपये से कम में आने वाले ये हैं जियो, एयरटेल, VI के प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget