एक्सप्लोरर

WeTransfer हुआ Ban अब बड़ी फाइलों को भेजने के लिए ये हैं 4 ऑप्शन

फाइल शेयरिंग के मामले में WeTransfer काफी लोकप्रिय वेबसाइट थी. वेबसाइट का इस्तेमाल कर 2GB तक की फाइल को ईमेल पर भेजा जा सकता था.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने लोकप्रिय फाइल शेयरिंग WeTransfer  वेबसाइट को बैन कर दिया है. इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित का हवाला दिया गया है. इस सिलसिले में दूरसंचार विभाग ने मुल्क भर की इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किया है. दूरसंचार मंत्रालय ने हालांकि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बताई और ये भी नहीं बताया कि वेबसाइट के प्रति आखिर उसकी क्या आपत्ति थी.

फाइल शेयरिंग के मामले में WeTransfer  काफी लोकप्रिय वेबसाइट थी.वेबसाइट का इस्तेमाल कर 2GB तक की फाइल को ईमेल पर भेजा जा सकता था.इस काम के लिए दूसरा अकाउंट बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. अब ऐसे में हम यहां आपको बता रहे हैं WeTransfer के अलावा कौन-कौन सी ऐसी बेस्ट वेबसाइट हैं जिनका इस्तेमाल आप फाइल ट्रांसफर के रूप में कर सकते हैं.

Google Drive

गूगल ड्राइव एक पॉपुलर वेबसाइट है जिसका इस्तेमाल हैवी फाइल्स को भेजने के लिए किया जाता है, अगर आप जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको गूगल ड्राइव में 15 जीबी की फ्री स्टोरेज की सुविधा मिलेगी. गूगल ड्राइव के जरिए आप वीडियो, ऑडियो, फोटो और अन्य डाक्यूमेंट्स को शेयर कर सकते हैं.

Dropbox

ड्रॉपबॉक्स को एक क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है और इसका इस्तेमाल काफी लोग करते हैं. आप इसका इस्तेमाल लैपटॉप या मोबाइल पर भी कर सकते हैं. इसमें फ्री और पेड सुविधाएं मिलती हैं. ड्रॉपबॉक्स में 2GB तक डेटा  शेयर किया जा सकता है.

Hightail

हैवी फाइल्स शेयर करने के लिए आप Hightail का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वेबसाईट पर 100MB से लेकर 2GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है. इस वेबसाइट पर पहले आपको अकाउंट बनाना होगा जो कि फ्री होगा .

Smash

Smash भी काफी पॉपुलर है. इसमें काफी हद तक वैसे ही फीचर्स मिलते हैं जैसे WeTransfer में मिलते थे. Smash में आप 32GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं, Smash पर आपकी फाइल 14 दिनों तक सेव रहती है. आप बिना अकाउंट बनाएं फाइल अपलोड करके शेयर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

84 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, ये हैं बेस्ट प्री-पेड प्लान्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget