एक्सप्लोरर

कौन सा इंटरनेट ब्राउज़र है बेस्ट? प्राइवेसी में क्रोम से बेहतर है फायरफॉक्स !

ईमेल चेक करने, सोशल मीडिया और शॉपिंग वेबसाइट्स देखने के लिये या कोई न्यूज़ पढ़ने के अगर आप गूगल क्रोम के अलावा कोई दूसरा इंटरनेट ब्राउज़र चाहते हैं तो फोन या लैपटॉप में फायरफॉक्स डाउनलोड करें. फीचर्स के मामले में फायरफॉक्स गूगल क्रोम के कम नहीं और प्राइवेसी में वो गूगल क्रोम से बेहतर है.

इंटरनेट पर सर्च करने के लिये ज्यादातर लोग गूगल क्रोम ब्राउज़र का यूज करते हैं. गूगल क्रोम की स्पीड फास्ट है और ये ज्यादा सुविधाजनक है. लेकिन इसमें प्राइवेसी फीचर्स कम है. अगर आप गूगल क्रोम की जगह कोई दूसरा सर्च इंजन चाहते हैं तो फोन , लैपटॉप या डेस्कटॉप में मोज़िला का फायरफॉक्स डाउनलोड कर सकते हैं. फायरफॉक्स में गूगल क्रोम के मुकाबले यूजर्स की प्राइवेसी के लिये ज्यादा अच्छे सेफ्टी टूल्स हैं.

गूगल क्रोम में क्या खास वेब ब्राउज़र में सबसे पॉपुलर गूगल क्रोम है. इसकी स्पीड काफी तेज है और ये ब्राउज़िंग में आसान है. चाहे ईमेल चेक करने हों, सोशल मीडिया पर कुछ अपडेट करना हो या कोई न्यूज़ पढ़नी है तो लोग सबसे पहले गूगल क्रोम ही ओपन करते हैं.

यूजर्स की प्राइवेसी में पीछे गूगल क्रोम लेकिन इस इंटरनेट ब्राउज़र पर आप सारे अपडेट लेते हैं वहीं से आपकी इंफॉर्मेशन भी लीक होती है. बड़ी बड़ी एडवर्टाइज़िंग कंपनी कुकीज़ या दूसरी ट्रैकिंग टेक्नॉलोजी से प्रोफाइल की डिटेल लेती हैं या आपकी सर्च के आधार पर एडवर्टाइजिंग प्रोफाइल बनाती है. हालांकि अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बनाये रखने के लिये नये गूगल क्रोम 86 में सेक्योरिटी से रिलेटेड काफी अपग्रेड्स किये गये हैं जिनमें पासवर्ड मैनेजमेंट और बेकार के डाउनलोड से संबंधित सेफ्टी टूल्स हैं. लेकिन इनके बाद भी गूगल क्रोम थर्ड पार्टी कंपनी जो यूजर्स की प्रोफाइल देखती हैं और उस जानकारी के आधार पर जो एडवर्टिजमेंट देने के लिये जो प्रोफाइल बनाती हैं उसे नहीं रोक पा रहा.

फायरफॉक्स में बेहतर सेक्योरिटी? अगर आप गूगल क्रोम की जगह कोई और इंटरनेट ब्राउज़र चाहते हैं तो फायरफॉक्स एक अच्छा ऑप्शन है. फायरफॉक्स एक नॉन प्रोफिट फाउंडेशन मोज़िला का वेब ब्राउज़र है . फायरफॉक्स में गूगल क्रोम के मुकाबले सेफ्टी पॉइंट ज्यादा हैं. फायरफॉक्स ने पहले से थर्ड पार्टी कुकीज़ यानी आपके इंटरनेट पर सर्च करने की टेक्नॉलोजी पर रोक लगा रखी है. इतना ही नहीं फायरफॉक्स ने यूजर्स के प्रोफाइल को ट्रैक करने वाली टेक्नॉलोजी को ब्लॉक कर रखा है. . मोज़िला के फायरफॉक्स ने यूजर्स की प्राइवेसी को बनाये रखने में जरूरी स्टेप्स लिये हैं और एंटी ट्रैकिंग टेक्नॉलोजी को यूज करने की वजह से फास्ट कंपनी की ओर से 2019 में मोस्ट इनोवेटिव कंपनी का टैग भी हासिल किया है. मोज़िला हाल में वेब ब्राउज़र के लिये डू नॉट ट्रैक सिग्नल को अडॉप्ट करने वाली पहली कंपनी बन गयी है.

फायरफॉक्स में ज्यादा फीचर्स फायरफॉक्स में पॉकेट वेब क्लिपिंग टूल्स और वेब पेज को रीफॉर्मेट करना ताकि पढ़ने में आसानी हो ऐसे कुछ एडिशनल फीचर्स भी हैं.

फायरफॉक्स में आप आँखों और बैटरी को आराम देने के लिए आसानी से कभी भी डार्क मोड में स्विच करें.

फायरफॉक्स में जितने चाहें उतने टैब खोलें और काम पर बने रहने के लिए उनका कलेक्शन बना सकते हैं हैं

अपने फ़ोन पर एंड्रॉयड के लिए फायरफॉक्स डाउनलोड कर सकते हैं और फिर अपने लैपटॉप पर फायरफॉक्स ब्राउज़र में स्विच करें. इसके बाद किसी भी डिवाइस में फायरफॉक्स के साथ आप अपने बुकमार्क, सेव्ड लॉगिन और ब्राउज़िंग हिस्ट्री ओपन हो जायेगी.

फायरफॉक्स ब्राउज़र आपके सभी डिवाइस में पासवर्ड याद रख सकता है.

लैपटॉप या डेस्कटॉप पर फायरफॉक्स कैसे डाउनलोड करें डाउनलोड करने के लिये https://www.mozilla.org/en-US/firefox/new/ वेबसाइट पर जायें

· वेबसाइट पर दिये सारे निर्देश और फीचर्स पढ़ें

· डाउनलोड फायरफॉक्स पर क्लिक करें

· Firefox Installer.exe' की डाउनलोड होना शुरु हो जायेगा

· फाइल पर क्लिक करें और प्रोसेस को रन करके फायरफॉक्स ब्राउज़र की डाउनलोडिंग कंप्लीट करें

· फोन में फायरफॉक्स डाउनलोड करने के लिये एंडॉयड यूजर्स प्लेस्टोर में फायरफॉक्स सर्च करें

· आईफोन यूजर्स एप स्टोर में जाकर फायरफॉक्स सर्च करें

· फायरफॉक्स ब्राउज़र पर क्लिक करके ये एप डाउनलोड करें

· फायरफॉक्स डाउनलोड करने के बाद इंटरनेट पर कुछ ब्राउज़ करने के लिये फायरफॉक्स को यूज करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget