एक्सप्लोरर

गैलरी एप के लिए पाना चाहते हैं बढ़िया लेआउट और डिजाइन तो इन एप्स को करें डाउनलोड

अगर फोन में गैलरी ऐप नहीं है या फिर अपने कुछ फोटो और वीडियो को प्राइवेट रखना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन में कुछ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इन ऐप्स के फीचर्स काफी शानदार है और साथ ही आपकी मीडिया फाइल्स को भी सेव रखते हैं.

स्मार्टफोन में एक सबसे जरूरी एप्लिकेशन है पिक्चर गैलरी की. आप जितने भी फोटो, वीडियो क्लिक करते हैं वो पिक्चर गैलरी ऐप में ही जाते हैं. इसके अलावा अगर कोई फोटो या वीडियो वॉट्सएप या किसी और ऐप से शेयर होता है और आप उसे सेव करते हैं तो वो भी गैलरी में ही जाता है. वैसे तो लगभग सभी स्मार्टफोन में गैलरी का ऐप पहले से होता है. यानी फोन के साथ जो इनबिल्ड ऐप आते हैं उनमें गैलरी भी होता है. लेकिन कुछ ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गैलरी ऐप नहीं आता और वो डाउनलोड करना होता है.  गैलरी ना होने पर लोग कई बार अपने फोन को रीसैट करते हैं और इस चक्कर में डेटा डिलीट हो जाता है. हम आपको स्पेसिफिक उन ब्रांड्स के नाम नहीं बता रहे जिनमें पिक्चर गैलरी ऐप नहीं आता लेकिन ये बतायेंगे कि अगर फोन में गैलरी नहीं है तो आप ये ऐप फोन में डाउनलोड कर सकते हैं

कैसे करें डाउनलोड नीचे दिये गये एप्स की लिस्ट में से जो ऐप आपके फोन के प्ले स्टोर में हो उसे डाउनलोड करना शुरु करें. डाउनलोड के बाद वो इंस्टॉल हो जायेगा और बाद में आपके फोन और वीडियो को एक्सेस करेगा. फोन में ये ऐप  गैलरी के नाम से दिखेगा और इसमें आपके सभी फोटो और वीडियो सेव रहेंगे. आप नीचे दिये ऐप में से कोई सा ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं

ए प्लस गैलरी गैलरी ऐप में सबसे अच्छा एप ए प्लस गैलरी है जिसे अब तक लाखों लोगों ने इंस्टॉल किया है और इसका यूज कर रहे हैं. डाउनलोड करने के लिये ये गैलरी की सबसे बढ़िया एप्लीकेशन है ये ऐप बहुत ही फास्ट है जिससे आप आसानी से कोई भी फोटो विडियो देख सकते हैं और इसमें कोई फोटो सर्च भी कर सकते हैं

एफ स्टॉप गैलरी अगर आप अपने मोबाइल में  एक गैलरी एप्लीकेशन इंस्टाल करना चाहते हैं तो आप F-Stop Gallery भी अच्छा ऑप्शन है. इस ऐप में आप अपनी वीडियो और फोटो सेव कर सकते हैं  इस ऐप को डाउनलोड करने के लिये आपके फोन में एंड्रॉयड का 5.0 वर्जन होना जरूरी है.

फोकस पिक्चर गैलरी फीचर्स के मामले में फोकस- पिक्चर गैलरी भी अच्छा ऐप है. इसका इंटरफेस और डिजाइन बहुत ही बढ़िया है. इसमें आप कई तरह के लाइव वॉलपेपर भी इस्तेमाल कर सकते हैं

फोटो गैलरी फोटो गैलरी बहुत ही फास्ट एप्लीकेशन है और इसका साइज 5 एमबी से भी कम है. इसमें फोटो को ऑर्गेनाइज़ करने के अलग अलग ऑप्शन दिए गए हैं और इसमें रीसाइकिल बिन भी है

गैलरी वॉल्ट जैसा नाम से साफ है कि ये एक सिक्योरिटी ऐप है लेकिन गैलरी के लिए भी यह सबसे अच्छी एप्लीकेशन है. इसमें आप ऐसी फोटो को अपनी वीडियो को हाइड  कर सकते हैं जो आप किसी को दिखाना नहीं चाहते. इस ऐप में लॉक सिस्टम है और आप फिंगरप्रिंट या पासवर्ड से ही इसे ओपन कर सकते हैं.

गूगल फोटोज़ गूगल फोटो कोई ऐप नहीं बल्कि गूगल का एक फीचर है जिसमें आप अपने फोटोज सेव कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं. ये एक तरह का फोटो और वीडियो का स्टोरेज है जहां आप अपने फोटो और वीडियो को सेव रख सकते हैं और इससे आपके फोन में फोटो और वीडियो रखने से जो स्पेस फिल होता है वो भी खाली रहता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?
Android फोन में Antivirus जरूरी या सिर्फ पैसे की बर्बादी? जानें सबकुछ
Android फोन में Antivirus जरूरी या सिर्फ पैसे की बर्बादी? जानें सबकुछ
क्या होते हैं Portable Solar Panels? क्या खरीदने में है फायदा
क्या होते हैं Portable Solar Panels? क्या खरीदने में है फायदा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget