एक्सप्लोरर

Vodafone Idea ने पकड़ी रफ्तार, 5G ट्रायल में हासिल की अब तक की रिकॉर्ड 3.7 Gbps स्पीड

Vodafone Idea की तरफ से दिए गए एक बयान कहा गया कि इस 5G ट्रायल में कंपनी ने mmWave (मिलीमीटर वेव) के स्पेक्ट्रम बैंड पर बहुत कम लैटेंसी के साथ 3.7 GBPS से ज्यादा की टॉप स्पीड प्राप्त की है.

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने कल 5G ट्रायल के दौरान 3.7 गीगाबिट प्रति सेकेंड (GBPS) की हाई  स्पीड दर्ज करने का दावा किया है. ये स्पीड भारत में किसी भी कंपनी द्वारा हासिल की गई सबसे ज्यादा स्पीड है. वीआई ने गांधीनगर और पुणे में मिड-बैंड स्पेक्ट्रम में 1.5 GBPS डाउनलोड स्पीड दर्ज की. 

हासिल की अब तक की सबसे ज्यादा स्पीड
Vodafone Idea को 5G नेटवर्क ट्रायल के लिए ट्रेडिशनल 3.5 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) द्वारा 26 गीगाहर्ट्ज (GHz) जैसे हाई फ्रीक्वेंसी बैंड अलॉट किए गए हैं. महाराष्ट्र के पुणे में Vi ने नई जनेरेशन के ट्रांसपोर्ट और रेडियो एक्सेस नेटवर्क, क्लाउड कोर के लैब सेट-अप में अपना 5G ट्रायल स्टब्लिश किया है. वीआई की तरफ से दिए गए एक बयान कहा गया कि इस 5G ट्रायल में कंपनी ने mmWave (मिलीमीटर वेव) के स्पेक्ट्रम बैंड पर बहुत कम लैटेंसी के साथ 3.7 GBPS से ज्यादा की टॉप स्पीड प्राप्त की है. 

'अच्छे रिजल्ट्स से हैं खुश'
वहीं Vodafone Idea के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने कहा कि हम सरकार द्वारा अलॉट 5G स्पेक्ट्रम बैंड पर 5G ट्रायल के शुरुआती लेवल्स में स्पीड और लैटेंसी रिजल्ट्स से खुश हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में एक मजबूत 4G नेटवर्क स्थापित करने, सबसे तेज 4G स्पीड और 5G के लिए तैयार नेटवर्क देने के बाद, वीआई अब नेक्स्ट जनेरेशन की 5G टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है, जिससे भविष्य में भारत में इंडस्ट्री और कंज्यूमर्स को बेहतरीन डिजिटल एक्सपीरिएंस मिल सके. 

इन कंपनियों में 5G की ट्रायल की मंजूरी
दूरसंचार विभाग ने 5G की ट्रायल के लिए चार महीने पहले रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और बाद में MTNL को मंजूरी दी थी. इन टेलीकॉम ऑपरेटर्स को टेलीकॉम गियर निर्माता एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी डॉट के साथ छह महीने के लिए ट्रायल की परमिशन दी गई है. बता दें कि रिलायंस जियो ने अगले साल तक 5G को लाने का दावा किया है. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp के iOS यूजर्स के लिए भी रोलआउट होगा एंड्रॉयड वाला ये खास फीचर, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp ने रोलआउट किया फीचर जिसका आपको था लंबे समय से इंतजार, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget