एक्सप्लोरर

Vivo X90 Series: कल दो तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च करेगी वीवो, नया फोन लेने की सोच रहे लोग जरूर जान लें स्पेक्स

Vivo X90 Series: वीवो कल भारत में X90 सीरीज के तहत अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. दोनों स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे.

Vivo X90 Series Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में कल दो और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. हाल ही में कंपनी ने vivo t2 5G सीरीज भारत में लॉन्च की थी. अब कंपनी X90 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है जो होम मार्किट यानि चीन में पहले ही लॉन्च ही चुकी है. इस सीरीज के तहत चीन में तीन स्मार्टफोन कंपनी ने लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus शामिल है. हालांकि भारत में केवल दो ही स्मार्टफोन के लॉन्च होने की खबर है जिसमें Vivo X90 और Vivo X90 Pro है. जानिए दोनों स्मार्टफोन में आपको क्या स्पेक्स मिलेंगे.

इतनी हो सकती है कीमत

कंपनी Vivo X90 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें 8/128GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12/256 वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये हो सकती है. Vivo X90 Pro को कंपनी 12/256GB वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिसकी कीमत 84,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. ध्यान दें, अभी आधिकारिक तौर पर इस विषय में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

स्पेक्स

Vivo X90 और Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट पर काम करेंगे. कैमरा की बात करें तो Vivo X90 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का सोनी IMX866 मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP टेलीफोटो लेंस होगा. इसी तरह Vivo X90 Pro में भी आपको तीन कैमरा मिलेंगे जिसमें 50MP का सोनी IMX989  प्राइमरी सेंसर, 50MP का पोट्रेट लेंस और12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. दोनों ही स्मार्टफोन में फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा.

Vivo X90 में 4810 और Vivo X90 Pro में 4870 एमएएच की बैटरी 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है. टॉप एंड वेरिएंट 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा.   

28 अप्रैल को लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन

28 अप्रैल को एक सस्ता फोन इन्फिनिक्स लॉन्च करेगा. इसमें आपको 4GB का तक रैम सपोर्ट और 64 GB का इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. स्मार्टफोन को आप चार कलर में खरीद पाएंगे और सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर साइड पर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें

Tecno Phantom V Fold 5G को 27 अप्रैल तक प्री-बुक कर सकते हैं आप, 10 लकी कस्टमर्स को मिलेगा ये गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget