एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Vivo ने लॉन्च किए 3 तगड़े प्रोडक्ट, फीचर्स और कीमत जान खरीदने का करेगा मन, लेकिन...

Vivo X Fold 2 and X Flip Launched: विवो ने चीन में आज 2 नए स्मार्टफोन और एक पैड लॉन्च किया है. जानिए इनके स्पेक्स और कीमत.

Vivo X Fold 2 Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने आज घरेलू बाजार यानी चीन में 2 स्मार्टफोन और एक पैड लॉन्च किया है. कंपनी ने Vivo X Fold 2, X Flip और Vivo Pad 2 को चीन में लॉन्च किया है. Vivo X Fold 2 को कंपनी ने Vivo X Fold 1 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है जो पिछले साल बाजार में कंपनी ने उतारा था. ये स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और ओप्पो फाइंड एन टू से सीधा मुकाबला करेगा.

इतनी है कीमत

Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 12/256GB वेरिएंट की कीमत 1,07,281 रुपये है और 12/512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,265 रुपये है. इस स्मार्टफोन की सेल चीन में 28 अप्रैल से शुरू होगी. मोबाइल फोन को चीन में रेड, ऐज़ुर ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है.

Vivo X Flip की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 71,650 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये है.

Vivo Pad 2  को कंपनी ने 4 कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है जिसमें 8/128GB वेरिएंट की कीमत 28,650 रुपये, 8/256GB वेरिएंट की कीमत 33,450 रुपये, 12/256GB वेरिएंट की कीमत 37,000 रुपये और 12/512GB वेरिएंट की कीमत 40,600 रुपये है.

ये हैं फीचर्स

Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन में 6.6 इंच की एक्सटीरियर डिस्प्ले मिलती है जबकि इंटीरियर यानी मेन स्क्रीन 8.3 इंच की है. ये स्क्रीन 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें  3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. रियर साइड में मोबाइल फोन पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4800 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 120 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट पर काम करता है

Vivo X Flip में आपको 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन में इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. एक्स फ्लिप में 3 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है. यह मोबाइल फोन स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट पर काम करता है. Vivo X Flip को कंपनी ने 12GB रैम और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. मोबाइल फोन में 4400 एमएएच की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. बात करें कैमरा की तो इसमें आपको डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.


Vivo ने लॉन्च किए 3 तगड़े प्रोडक्ट, फीचर्स और कीमत जान खरीदने का करेगा मन, लेकिन...

Vivo Pad 2 को कंपनी ने 12 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. ये पैड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ आता है जो 12GB रैम और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें आपको 10,000 एमएएच की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. इस पैड में रियर साइड पर आपको डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यह पैड विवो पेंसिल टू और एक स्मार्ट टच की-बोर्ड को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi: घर में नानी या दादा-दादी के पास है शाओमी का स्मार्टफोन तो जरूर पढ़ें ये खबर, अब फ्री मिलेगी ये सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 8 घंटे कूलर चलाने पर कितनी बिजली खर्च होती है? वॉट के हिसाब से जानिए महीने का असली खर्च
रोज 8 घंटे कूलर चलाने पर कितनी बिजली खर्च होती है? वॉट के हिसाब से जानिए महीने का असली खर्च
क्या है Cassette AC? जानिए कैसे बिना दिखे करता है जबरदस्त कूलिंग, किस तकनीक पर करता है काम
क्या है Cassette AC? जानिए कैसे बिना दिखे करता है जबरदस्त कूलिंग, किस तकनीक पर करता है काम
स्प्लिट या विंडो, कौन-सा एसी लगवाना ज्यादा सेफ, किसमें जल्दी होता है शॉर्ट सर्किट?
स्प्लिट या विंडो, कौन-सा एसी लगवाना ज्यादा सेफ, किसमें जल्दी होता है शॉर्ट सर्किट?
डैशकैम नहीं है? कोई टेंशन नहीं! आपका स्मार्टफोन ही बन जाएगा कार का सिक्योरिटी कैमरा, जानिए ये स्मार्ट ट्रिक
डैशकैम नहीं है? कोई टेंशन नहीं! आपका स्मार्टफोन ही बन जाएगा कार का सिक्योरिटी कैमरा, जानिए ये स्मार्ट ट्रिक

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
Raja Shivaji BO Day 4 Live: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Embed widget