एक्सप्लोरर

Vivo X Fold 2 और X Flip की डिटेल्स हुई लीक, इस कीमत पर लॉन्च हो सकता है ये फोल्डेबल फोन

Foldable Smartphone: Vivo X Fold 2 और X Flip स्मार्टफोन 20 अप्रैल को चाइना में लॉन्च होगा. जानिए मोबाइल फोन्स में क्या स्पेक्स मिलेंगे. फोल्डेबल फोन वीवो भारत में भी लॉन्च कर सकता है. 

Vivo X Fold 2 and X Flip Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो 20 अप्रैल को चीन में दो नए स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 और X Flip को लॉन्च करने वाली है. मोबाइल फोन्स के लॉन्च से पहले एक टिपस्टर विशाल अग्रवाल ने दोनों ही स्मार्टफोन की डिटेल्स ट्विटर के माध्यम से शेयर की हैं. वीवो फोल्डेबल फोन को जल्द भारत में भी लॉन्च कर सकता है. इसका मुकाबला ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप और टेक्नो फैंटम वी फोल्ड जैसे स्मार्टफोन्स के साथ होगा. हालांकि अभी वीवो की ओर से नए फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. जानिए मोबाइल फोन में क्या स्पेक्स मिलेंगे. 

फोल्डेबल फोन के स्पेक्स

Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन में 8.03 इंच की मेन डिस्प्ले मिलेगी, सेकेंडरी डिस्पले 6.53 इंच की होगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन टू एसओसी पर काम करेगा जो वनप्लस के स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था. कंपनी मोबाइल फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें 12/256GB और 12/512GB हो सकता है. ये फोल्डेबल फोन 4800 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट की वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. टिपस्टर के मुताबिक, मोबाइल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. 

Vivo X Flip

बात करें Vivo X Flip स्मार्टफोन की तो मोबाइल फोन में आपको 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 प्लस वन जनरेशन पर काम करेगा. इसमें बैक साइड पर दो कैमरा मिलेंगे जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है. फोल्डेबल फोन की तरह ही इस फोन में भी इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. 

ध्यान दें, आधिकारिक तौर पर अभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है. कीमत भी फोल्डेबल फोन की इंटरनेट पर लीक हो चुकी है और अलग-अलग लीक्स में फोल्डेबल फोन की कीमत 90,000 रुपये से लेकर 1 लाख तक के बीच बताई जा रही है. ओप्पो और टेक्नो का फोल्डेबल फोन 80 से 90 हजार के बीच आता है.

17 अप्रैल को एक सस्ता फोन लॉन्च करेगी सैमसंग

कोरियन कंपनी सैमसंग 17 अप्रैल को भारत में एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. सैमसंग, गैलेक्सी m14 5G स्मार्टफोन को 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ बाजार में उतारेगी. मोबाइल फोन के स्पेक्स और कीमत कंपनी ने रिवील कर दिए हैं. ये स्मार्टफोन 13,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Spotify में 5 मई के बाद नहीं मिलेगी ये मजेदार सर्विस, क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget