एक्सप्लोरर

भारत में कल लॉन्च होने जा रहा है Vivo का 6 कैमरे वाला नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

Vivo अपने नए स्मार्टफोन V19 कल 12 मई को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कोरोना वायरस की वजह से इस फोन के लॉन्च को कई बार टाला गया.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने नए स्मार्टफोन V19 को 12 मई को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कोरोना वायरस की वजह से इस फोन के लॉन्च को कई बार टाला गया. यह कंपनी का प्रीमियम डिवाइस होगा,जिसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइये जानते हैं इसके कुछ संभावित फीचर्स के बारे में.

संभावित कीमत

सूत्रों के मुताबिक, नए Vivo V19 को 30000 रुपये के आस-पास हो सकती है. इस फोन की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. ऑफर्स की बात करें तो HDFC और ICICI बैंक कार्ड से नए V19 को खरीदने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा. कंपनी इस फोन पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है.

कैमरा 

नए  Vivo V19 में कंपनी काफी बेहतर और दमदार स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन में ड्यूल पंच-होल कैमरा मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए Vivo ने नए V19 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल सुपर वाइड-ऐंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया है. सेल्फी के लिए इसमें ड्यूल पंच-होल कटआउट में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल लेंस भी दिए जाएंगे.

बैटरी लाइफ

नए  V19  में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जोकि 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा. यह फोन एंड्रॉएड पाई बेस्ड Funtouch OS 9.2 पर बेस्ड होगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G एलटीई, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और टाइप-सी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

Samsung Galaxy A71 से होगा मुकाबला

भारत में नए Vivo V19 का सीधा मुकाबला Samsung के Galaxy A71 से होगा. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल किया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं पावर के लिए इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ है.

यह भी पढ़ें 

Samsung का नया 5G स्मार्टफ़ोन जल्द होगा लॉन्च, iQOO 3 को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget