एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Vivo S12 Pro Specifications: वीवो स्मार्टफोन की आने वाली है नई सीरीज, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत-फीचर्स

Vivo S12 Series Specifications: Vivo S12 Pro में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का सैमसंग का मिल सकता है. वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है.

Vivo S 12 Series Launch Date: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Vivo अपने स्मार्टफोन्स की नई सीरीज लाने जा रही है. यह सीरीज Vivo S12 होगी. इसमें  Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन हो सकते हैं. इस सीरीज को कंपनी 22 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के कुछ ताजा लीक सामने आए हैं. इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है. इस सीरीज के स्मार्टफोन्स 3 कलर में आ सकते हैं. वीवो की तरफ से जारी वीडियो से पता चलता है कि इसमें 3 रियर कैमरे होंगे. वहीं Vivo S12 स्मार्टफोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है.

वीवो एस 12 प्रो की संभावित कीमत (Vivo S12 Pro Price)
रिपोर्ट्स के मुताबिक  Vivo S12 Pro स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है. इसके इस वेरिएंट की कीमत 3499 यूआन (करीब 41,800 रुपये) हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Big Battery Smartphone: 7000 mAH की बैटरी के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन, 128GB तक की इंटरनल मैमोरी जैसे फीचर

वीवो एस 12 में मिल सकते हैं ये फीचर्स (Vivo S12 Pro Specifications)
ऑनलाइन हुए अलग अलग लीक्स के मुताबिक इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी ओएलईडी डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह गूगल एंड्रॉयड 12 पर आधारित कंपनी के ऑरिजिन ओएस ओशियन यूआई पर काम कर सकता है. फोन के हार्डवेयर की बात करें तो यह मीडियाटेक Dimensity 1200 चिपसेट के साथ आ सकता है. वहीं इसमें 12GB की रैम के साथ 256GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Samsung Price Cut: सैमसंग के इस फोन की कीमत में 50,000 रुपये की कटौती, ये है नई कीमत और ऑफर

कैमरा और पावर

इसके फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा मिल सकता है. इसके फ्रंट में सैमसंग का 50 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है. वहीं Vivo S12 Pro में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का सैमसंग का मिल सकता है. इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है. इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4300mAH की बैटरी मिल सकती है. यह फोन 44W के फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ आ सकता है.

यह भी पढ़ें: 8GB RAM Smartphone: 8जीबी रैम के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन, कीमत मात्र 16999 रुपये से शुरू

कब होगा लॉन्च

वीवो पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह Vivo S12 सीरीज को 22 दिसंबर को चीन में ऑनलाइन लॉन्च करेगा. यह लॉन्च शाम को 7.30 बजे होगा. वीवो की चीन की वेबसाइट पर इसके पेज को लाइव कर दिया गया है. इसमें पता चलता है कि यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्डन कलर में आएगा. कंपनी का यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G से 10 गुना तेज होगी 6G, चीन में ट्रायल के दौरान इंटरनेट स्पीड ने तोड़े रिकॉर्ड
5G से 10 गुना तेज होगी 6G, चीन में ट्रायल के दौरान इंटरनेट स्पीड ने तोड़े रिकॉर्ड
Tech Tips: पुराना AC खरीदने से पहले जरूर देख लें ये चीजें, नहीं तो पूरी गर्मी पछताना पड़ेगा
Tech Tips: पुराना AC खरीदने से पहले जरूर देख लें ये चीजें, नहीं तो पूरी गर्मी पछताना पड़ेगा
Gaming Laptop Vs Normal Laptop: दोनों में क्या अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट? यहां जानें
Gaming Laptop Vs Normal Laptop: दोनों में क्या अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट? यहां जानें
आसमान में उड़ते हुए भी फुल नेटवर्क! 30,000 फीट पर कैसे चलता है Airplane WiFi? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
आसमान में उड़ते हुए भी फुल नेटवर्क! 30,000 फीट पर कैसे चलता है Airplane WiFi? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

West Bengal Election Results 2026: 6 सीटों पर बीजेपी आगे | BJP vs TMC
West Bengal Election Results: TMC से आगे निकली BJP! | BJP | TMC | Mamata
Vote Counting For Assembly Elections 2026: Bhawanipur में ममता बनर्जी आगे | Mamata | TMC | BJP
West Bengal Election Results: बंगाल में की इस सीट पर नहीं होगी काउंटिंग | BJP VsTMC | Mamata
West Bengal Election Results: काउंटिग से पहले Agnimitra Paul का दावा | BJP VsTMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
Bidhannagar Election Result 2026: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Nissan की यह SUV, डिफेंडर जैसा होगा लुक, जानिए खासियत
Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Nissan की यह SUV, डिफेंडर जैसा होगा लुक
पेपर प्लेन से शुरू हुआ सपना, अब असली जेट इंजन बना रहा 14 साल का ये बच्चा, हर ओर हो रही तारीफ
पेपर प्लेन से शुरू हुआ सपना, अब असली जेट इंजन बना रहा 14 साल का ये बच्चा, हर ओर हो रही तारीफ
Embed widget