एक्सप्लोरर

विराट कोहली पहनते हैं ये खास फिटनेस बैंड, एप्‍पल वॉच से भी है बेहतर; जानें इसकी खासियत

Virat Kohli Fitness Band : Whoop का फिटनेस बैंड आम फिटनेस बैंड से काफी अलग है और इसमें जो डिटेल दी जाती है, वो बाकी फिटनेस बैंड के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक होती है.

Virat Kohli Fitness Band : विराट कोहली ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस रिकॉर्ड के अलावा भी विराट कोहली एक वजह से लोगों की नजर में आए और वो वजह थी, उनकी कलाई में बंधा हुआ फिटनेस बैंड. आपको बता दें ये फिटनेस बैंड कोई आम बैंड नहीं था और न ही ये एप्पल का बैंड था. बल्कि इस बैंड में एप्पल के फिटनेस बैंड के मुकाबले कहीं ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं. दरअसल विराट कोहली ने अमेरिकी कंपनी Whoop का फिटनेस बैंड पहना हुआ था, जिसे विराट कोहली के अलावा स्टार बास्केटबॉल प्लेयर LeBron James, स्विमिंग स्टार Michael Phelps और गोल्फर Rory Mcllroy भी पहनते हैं.

Whoop फिटनेस बैंड

Whoop का फिटनेस बैंड आम फिटनेस बैंड से काफी अलग है और इसमें जो डिटेल दी जाती है, वो बाकी फिटनेस बैंड के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक होती है. इस फिटनेस बैंड की मदद से विराट कोहली अपनी फिटनेस पर बारीकी से नजर बनाएं रखते हैं. Whoop फिटनेस बैंड के जरिए कोहली को खाने, सोने और उनकी रिकवरी की सभी डिटेल मिलती हैं. आपको बता दें ज्यादातर स्पोर्ट्स पर्सन एप्पल वॉच वियर करते हैं, जिसमें भी काफी हद तक फिटनेस की डिटेल मिलती है, लेकिन Whoop फिटनेस बैंड इससे काफी अलग है.

क्यों खास है Whoop बैंड?

यह बैंड में कोई स्क्रीन यानी डिस्प्ले नहीं होता है, जो किसी स्मार्टवॉच या फिर फिटनेस बैंड जैसा नहीं दिखता है. इसे अमेरिकी कंपनी WHOOP बनाती है. यह वास्तव में एक स्ट्रैप जैसा दिखता है. इसमें 5 सेंसर दिए जाते हैं. साथ ही यह बैटरी पॉवर्ड होता है. इसमें 5 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है. इसे ऐप से पेयर करना होता है. इसके बाद स्ट्रैप से आप अपनी फिजिकल हेल्थ की डिटेल हासिल कर सकते हैं. इस फिटनेस बैंड में जानकारी मिलती है कि आपको रिकवर करने के लिए कितनी ट्रेनिंग की जरूरत है. इसके साथ ही ट्रेनिंग लोड और स्लीप क्वॉलिटी की जानकारी हासिल की जा सकती है. इसके अलावा यूजर हर्ट रेट, तापमान मूवमेंट, स्किन कंडक्टिविटी की जानकारी मिलती है. कंपनी का दावा है कि इसमें 5 एलईडी और 4 फोटोडायोड दिए गए हैं, जो एकदम सटीक डेटा उपलब्ध कराता है. यह फिटनेस बैंड हर दिन करीब 100MB डेटा कलेक्ट करता है. यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है. यह वायरलेस बैटरी सपोर्ट के साथ आता है.

Whoop फिटनेस बैंड की प्राइस

Whoop फिटनेस बैंड 40 देशों में उपलब्ध है, इसकी कीमत 300 डॉलर है जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 25 हजार रुपये के आसपास है. वहीं इसका साला सब्सक्रिप्शन 19,895 रुपये का पड़ता है. ये फिटनेस बैंड 28 कलर ऑप्शन में आता है, लेकिन फिलहाल भारत में ये सेल के लिए उपलब्ध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget